कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 27 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पुष्टि - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/06/2020

कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 27 नए पॉजिटिव मरीजों की हुई पुष्टि


पॉजिटिव मरीजों की संख्या 493 पहुंची,170 एक्टिव केस.14 की मौत   

कानपुर।जिले में  कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने अचानक तेजी पकड़ ली है। शहर में गुरुवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में रिकार्ड 47 पॉजिटिव केस सामने आने के बाद शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें 12 वर्ष की किशोरी समेत 11 महिलाएं हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 493 पहुंच गई है। जबकि 310 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में अब 170 एक्टिव केस हैं। वहीं सुजातगंज निवासी महिला की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। गुरूवार को महिला को हैलट के होल्डिंग एरिया में भर्ती कराया गया था। शहर में कोरोना से 14वीं मौत है। 


शहर में तेजी से बढ़ते मामलों से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। सीएमओ डॉ अशोक शुक्ला ने शुक्रवार को 27 और नए पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग ने नए मिले सभी मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। वहीं जहां मरीज मिले हैं उन इलकों को हॉटस्पॉट घोषित कर उन्हें सील किया जाएगा। बता दें गुरुवार को कानपुर में रिकार्ड 47 मरीज मिले थे। अभी तक 23 अप्रैल का रिकार्ड 37 रोगियों का रहा है। पॉजीटिव की संख्या और बढ़ सकती है। इस वक्त सबसे सक्रिय हॉट स्पॉट शिवनगर है।

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में  27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें 12 वर्ष की किशोरी समेत 11 महिलाएं हैं। इनमें बर्रा में विद्युत कॉलोनी के पास स्थित शिव नगर बस्ती में आठ,मंगली प्रसाद हाता में नौ,बर्रा-2 में दो,डफरिन अस्पताल परिसर का एक, सुजातगंज की एक महिला, ककवन में पांच व बिल्हौर का एक में कोरोना पॉजिटिव

की पुष्टि हुई है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages