सूर्य प्रताप सिंह ने डाला था सरकार विरोधी भ्रामक पोस्ट एफ आई आर हुई दर्ज - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/08/2020

सूर्य प्रताप सिंह ने डाला था सरकार विरोधी भ्रामक पोस्ट एफ आई आर हुई दर्ज



  • सूर्य प्रताप सिंह ने सरकार विरोधी भ्रामक पोस्ट डाला था इस मामले में सचिवालय चौकी प्रभारी सुभाष सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी चौकी प्रभारी की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में पुलिस ने 11 जून को आरोपित के खिलाफ एफ आई आर दर्ज


सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर रिटायर्ड सूर्य प्रताप सिंह ने सरकार विरोधी भ्रामक पोस्ट डाला था इस मामले में सचिवालय चौकी प्रभारी सुभाष सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी अपने ट्विटर हैंडल से डाले पोस्ट में सेवानिवृत्त आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने कोरोना की जांच को लेकर सवाल उठाए थे । सूर्य प्रताप सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से नो टेस्ट नो कोरोना के खिलाफ सवाल खड़े किए थे  एसपी सिंह ने  10 जून को  ट्वीट करके चीफ सेक्रेटरी से पूछा था सीएम योगी की टीम इलेवन की मीटिंग के बाद क्या मुख्य सचिव ने ज्यादा करो ना टेस्ट कराने वाले डीएम को हटाया की क्यों इतनी तेजी पकड़े हो क्या इनाम पाना हैएसपी सिंह के इस भ्रामक ट्वीट से लोगों के मन में भय उत्पन्न हुआ था ऐसे में आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने की मांग की गई थी जिसके बाद चौकी प्रभारी की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में पुलिस ने 11 जून को आरोपित के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम ,महामारी अधिनियम धारा 188 ,505 (1)बी तथा 505(2)के तहत एफ आई आर दर्ज कराई थी और आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नोटिस भेजा था जिसके बाद अब आरोपी  के   खिलाफ हजरतगंत कोतवाली ने न्यायालय में  आरोप पत्र दाखिल भी किया है



प्रेस कांफ्रेंस का दी सूचना :
उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या का प्रयास हो रहा है, अभिव्यक्ति की आज़ादी का पतन हो रहा है, मुख्यमंत्री जी को गुमराह कर उनके  अधिकारी ‘ग़ैरक़ानूनी’ ढंग से मुझे प्रताड़ित कर रहे हैं। कल दोपहर 1 बजे 1/59A, Viram Khand-1 Gomtinagar मेरे आवास/ऑफिस पर मैं प्रेस वार्ता कर पूरे प्रकरण की जानकारी दूँगा।
परसों देर रात कुछ ऐसा हुआ जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी, फिर आज मीडिया के माध्यम से मुझे मालूम हुआ कि मेरे केस में मेरा पक्ष जाने बिना आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है जो बिल्कुल अलोकतांत्रिक है। सवाल पूछने पर इतना उत्पीड़न नहीं हो सकता, इसका असली कारण कल आप सभी को विस्तार से बताऊँगा।
मीडिया के मित्रों से अनुरोध है कि मुझे कल तक का समय दें, मैं अपनी क़ानूनी तैयारियाँ पूरी कर लूँ। कल दोपहर 1 बजे मेरे आवास पर सोशल डिस्टन्सिंग के साथ एक छोटी सी प्रेस वार्ता है, आप सभी से अनुरोध है कि अपनी सुरक्षा का ख़्याल रखते हुए आएँ और इस लोकतांत्रिक लड़ाई में मेरी आवाज बनें, सहारा बनें l
सम्मान सहित l


No comments:

Post a Comment

Featured Post

कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?

NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages