पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/08/2020

पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म



  • पार्टी का कहना है कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) की जल्द बैठक बुलाकर अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी के कार्यकाल को बढ़ा दिया जाएगा।


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फिल्हाल अपने पद पर बनी रहेंगी। पार्टी का कहना है कि नया अध्यक्ष चुनने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरु की जाएगी। तब तक कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी जिम्मेदारी निभाती रहेंगी। इस बीच, पार्टी के अंदर पूर्णकालिक अध्यक्ष चुने जाने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है।


इस बारे में सवाल किए जाने पर पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह सही है कि सोनिया गांधी को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाले एक साल पूरा हो रहा है। पर इसका मतलब यह नहीं है पद खाली हो जाता है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) की जल्द बैठक बुलाकर अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी के कार्यकाल को बढ़ा दिया जाएगा। सीडब्लूसी की बैठक इस माह की शुरुआत में होने की उम्मीद थी पर कुछ कारणों के चलते नहीं हो सकी।


इस बीच, पार्टी के अंदर पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग जोर पकड़ रही है।लोकसभा सांसद शशि थरुर का कहना है कि राहुल गांधी के पास साहस, क्षमता और योग्यता है। अगर वह इस जिम्मेदारी को नहीं उठाना चाहते हैं, तो पार्टी को नया अध्यक्ष चुनने की दिशा में आगे बढना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अनिश्चितकाल तक जिम्मेदारी को उठाने की उम्मीद करना उचित नहीं है।


पार्टी अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी की वापसी की कांग्रेस में बढ़ती मांग और क्या उनका फिर से कमान संभालना सर्वश्रेष्ठ संभावित परिदृश्य होगा, इस बारे में पूछे जाने पर थरूर ने कहा , ''बेशक, यदि राहुल गांधी फिर से नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं तो उन्हें अपना इस्तीफा वापस लेना होगा। वह दिसंबर 2022 तक सेवा देने के लिए चुने गए थे और उन्हें फिर से बागडोर थामनी होगी।" उन्होंने कहा, ''लेकिन यदि वह (राहुल) ऐसा नहीं करते हैं तो हमें आगे बढ़ना होगा। मेरा यह निजी विचार है, जो आप जानते हैं कि मैं कुछ समय से इसकी हिमायत करता आ रहा हूं, यह कि कांग्रेस कार्य समिति और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए जाने से निश्चित रूप से पार्टी के हित में कई परिणाम आएंगे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?

NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages