इंडेन गैस एजेंसी के द्वारा लोगो को सिलेंडर में कम गैस दिया जा रहा।। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/05/2020

इंडेन गैस एजेंसी के द्वारा लोगो को सिलेंडर में कम गैस दिया जा रहा।।




(दुद्धी)सोनभद्र- लॉक डाउन के समय  एक तरफ कोरोना जैसे संक्रमण के दौर से देश गुजर रहा है तो दूसरी ओर इसका फायदा उठाने वाले लोगो का फायदा इस तरह उठा रहे हैं जैसे कोई जानता ही नहीं ,लेकिन एक बात तय है कि जो व्यक्ति लोग वजन उठाते हैं उनको पता रहता है कि इसका वजन कितना होगा?कुछ इसी तरह की घटतौली दुद्धी नगर पंचायत क्षेत्र में देखने को मिली ।भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि को लोगो ने  फोन से सूचना दिया कि  इंडेन गैस एजेंसी वाला  लगभग 3 किलो कम  गैस दे रहा है ,इस पर उन्होंने गैस सिलिंडर लेकर जा रहे दो लोगी को रोककर तौल करवा दिया जिसमें दोनो लोगो का गैस सिलेंडर का वजन 3 किलो कम पाया गया ,जिस पर अगल बगल वाले लोगों को तुरन्त भेजकर बदलवाया ।


नुर्शिदाबनो के पति कामरान निवासी वार्ड नं11 नगर पंचायत दुद्धी 6 मई दिन बुधवार को  1 बजे के आसपास इंडेन गैस एजेंसी के द्वारा होम डिलीवरी देने वाले वाहन से लेकर आ रहा था कि उसे रुकवाकर डीसीएफ चेयरमैन ने तौल कराने को कहा ,जब तौल हुआ तो पता चला कि उसका वजन  26 किलो 930 ग्राम था जिसे लगभग 10 लोगो ने बारी बारी से देखा ।इसी प्रकार कैलाश पुत्र स्व.मानिक चन्द के पुत्र ने बताया की हमारे भी सिलिंडर का वजन कम है जिसे तौल कराने पर पता चला कि उसका   वजन 27 किलो 400 ग्राम जबकि इस सिलिंडर का वजन 30 किलो 100 ग्राम होना चाहिये ।इसी प्रकार नंदलाल पुत्र सरजू निवासी वार्ड नं3 दुद्धी ने भी तीन किलो वजन कम होने की बात बताई ,इस पर डीसीएफ चेयरमैन ने तुरंत तीनो को भेजकर सिलिंडर बदलवाया ।सूत्रों से पता चला कि ऐसे वाहन गाँवो में भी जाते है और गाँव वाले खुशी से ले लेते है  चाहे वह कम हो या अधिक ,उसी का फायदा ऐसे लोग उठा लेते है और वही सिलिंडर शहर में भी लाकर देने लगे तो कोई न कोई तो आभास कर ही लेगा ? लेकिन जो व्यक्ति प्रतिदिन अपने हाथ में वजन उठाता है उसको आभास हो जाता हैं कि कौन सी वस्तु कितनी होगी? डीसीएफ चेयरमैन ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यह सब ठीक नहीं है ,इसकी जाँच होनी चाहिये ।


 

 



 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages