यूपी: बिजली का बिल भरने के लिए यूपी सरकार ने लिया ये अनोखा फैसला - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

16/02/2020

यूपी: बिजली का बिल भरने के लिए यूपी सरकार ने लिया ये अनोखा फैसला


अब धर्मगुरु मंदिर और मस्जिदों से बिजली का बिल जमा करने की अपील करेंगे.


यूपी सरकार की ओर से इस बात का फैसला लिया गया है


लखनऊ: सूबे की योगी सरकार अब मंदिर-मस्जिद के जरिए लोगों से बिजली का बिल जमा करवाने की शुरुआत करने जा रही है. बरेली के उलेमाओं और मंदिर के पुजारियों ने योगी सरकार की इस पहल का स्वागत किया है. योगी सरकार की इस पहल में बरेली के उलेमाओं ने उनका साथ देने का फैसला किया है.


 


मौलाना शहाबुद्दीन का कहना है कि वैसे तो मस्जिद अल्लाह की इबादत करने के लिए है लेकिन वहां पर अब जनहित से जुड़े विषयों पर मस्जिदों के लाउडस्पीकर से जानकारी भी दी जाएगी.


 


साथ ही बिजली के बिल भरने की जानकारी भी दी जाएगी. उनका कहना है इससे पहले भी जब पोलियो अभियान चलाया गया था उस दौरान भी मस्जिदों से हमने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की अपील की थी. वही साईं मंदिर के पुजारी पंडित सुशील पाठक का कहना है कि वो सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं. साथ ही मंदिर से बिजली का बिल जमा करने की अपील भी करेंगे.


 


सरकार का मानना है कि अगर समय पर बिजली का बिल जमा होगा और बिजली चोरी नहीं होगी तो वो प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली दे सकेंगे. दरअसल आज भी एक बहुत बड़ा तबका बिल जमा नहीं करता और बहुत सारे लोग आज भी बिजली चोरी करते हैं.


 


सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद जब लोग नही माने तो सरकार ने ये फैसला किया कि अब मंदिर आइए मस्जिद के लाउडस्पीकर्स से बिजली का बिल जमा करने की अपील की जाएगी.


 


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages