सीएए का विरोध करने वाले 15 प्रदर्शनकारियों को मिली जमानत - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/02/2020

सीएए का विरोध करने वाले 15 प्रदर्शनकारियों को मिली जमानत


उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिंसा करने के लिए 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.


 

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में सत्र न्यायालय ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वाले 15 प्रदर्शनकारियों को जमानत दे दी.


आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस द्वारा उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत देने में विफल रहने के बाद ऐसा किया गया. प्रदर्शनकारियों को विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिंसा करने के लिए गिरफ्तार किया गया था.





जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका श्रीवास्तव की अदालत ने जमानत याचिका स्वीकार कर ली और आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के दो जमानत बांड भरने का निर्देश दिया, जिसके बाद उन्हें रिहा किया जा सका.




इससे पहले जांच अधिकारी अमर सिंह ने इस मामले में अदालत के समक्ष दो अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत किए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत कोई मामला नागरिकता संशोधन कानून के विरोध  के लिए गिरफ्तार 34 में से 26 लोगों के खिलाफ नहीं बनाया जा सकता है.







 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का एक शब्द राज्यसभा की कार्यवाही से हटाया गया





 

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 811 हुई





 

मुकदमे से पहले अनिवार्य मध्यस्थता वाले कानून के लिए यह उपयुक्त समय है: सीजेआई





 

राजस्थान: मारपीट में घायल हुए कश्मीरी युवक की मौत, एक गिरफ्तार





 

आरबीआई और एलआईसी के बूते कब तक आर्थिक संकट से निबटेगी सरकार?





 

मुंबईः सीएए पर बात कर रहे शख़्स को थाने ले जाने वाले कैब ड्राइवर को भाजपा ने सम्मानित किया





कोतवाली पुलिस ने 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि आरोपियों को पुलिस ने झूठा फंसाया था और लोग इस प्रकरण में शामिल नहीं थे.


दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने समर, अनस, रईस, रिजवान, अजहरुद्दीन, नजीर, अफरोज, शावेज, शहरोज, जुनैद खान, शाहनवाज, फहीम, मोहम्मद आबिद, सगीर और हम्जा को जमानत दे दी.


बचाव पक्ष के वकील सैयद अमीर मियां ने कहा कि रामपुर में दो एफआईआर दर्ज की गई थी. एक एफआईआर गंज थाने में और दूसरी कोतवाली थाने में.


उन्होंने कहा, ‘महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिस ने किसी को भी मौके से गिरफ्तार नहीं किया और अन्य लोगों के इशारे पर जल्दबाजी में लोगों को गिरफ्तार किया. जमानत के पीछे का आधार यह है कि जांच के दौरान आईपीसी की धारा 302, 307, 395 को हटा दिया गया.’


इन धाराओं को हटाने का आधार यह बताया गया कि इन लोगों को मौके से गिरफ्तार नहीं किया गया तो इन पर धाराओं को लागू नहीं किया जा सकता.


आमिर ने आगे कहा कि दिसंबर में हुई हिंसा के सिलसिले में कम से कम 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें जिला प्रशासन ने 26 लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती के आरोप हटा दिए थे.


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages