*सीएए-एनआरसी पर बोले महात्मा गांधी के परपोते तुषार- इसकी आग में गरीब जलेगा* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/02/2020

*सीएए-एनआरसी पर बोले महात्मा गांधी के परपोते तुषार- इसकी आग में गरीब जलेगा*


 


*महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने कहा कि समाज में जिस तरह की नफरत भर गई है उसकी लोगों को चिंता करनी चाहिए तुषार ने कहा कि एनआरसी एनपीआर या सीएए का विरोध कर रहे लोगों को सीधे तौर पर मुसलमान मान लिया जा रहा है*
 


*चेन्नै*
*मोदी सरकार अबतक संसोधित नागरिकता कानून (सीएए) को महात्मा गांधी का सपना पूरा करने वाला ऐतिहासिक कदम बता रही है लेकिन महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने ही इसपर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने इसे भेदभावपूर्ण बताया है इतना ही नहीं तुषार ने एनआरसी और एनपीआर का भी विरोध किया*
*एक कार्यक्रम में शामिल तुषार गांधी ने कहा कि समाज में जिस तरह की नफरत भर गई है उसकी लोगों को चिंता करनी चाहिए तुषार ने कहा कि एनआरसी एनपीआर या सीएए का विरोध कर रहे लोगों को सीधे तौर पर मुसलमान मान लिया जा रहा है*


*तुषार ने कहा कि सीएए सरकार का पहला ऐसा कदम है जो भेदभावपूर्ण और संविधान के खिलाफ है आगे उन्होंने एनपीआर और एनआरसी को असल खतरा बताया कार्यक्रम में वह बोले अमीर पर इसका असर नहीं होगा। शहर और गांव के गरीब इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।*


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages