📽 *कलाकार* आयुष्मान खुराना,जितेन्द्र कुमार,गजराज राव,नीना गुप्ता
📽 *निर्देशक* हितेश केवल्या
🎥 *यह कहानी है -*
बनारस में रहने वाले त्रिपाठी परिवार की जो एक मध्यमवर्गीय संयुक्त परिवार है। जिसमें अमन की परवरिश हुई है और ऐसे में अमन को हो जाता है कार्तिक से प्यार! और जब यह बात घरवालों को पता चलती है तो पूरा परिवार पूरी तरह से हिल जाता है। इसके बाद क्या होता है यही कहानी है शुभ मंगल ज्यादा सावधान की।
🎞 *रिव्यू -*
हितेश केवल्य ने इस फिल्म की कहानी लिखी है व निर्देशन भी किया है और निर्देशन व लेखन, दोनों में वह ठीक रहे हैं।
फिल्म सधे हुए तरीके से शुरू होती है। हालांकि इसमें बेहतरी की और संभावनाए थीं।
फिर भी फिल्म पर्याप्त मनोरंजन करती है और अपने संदेश को दर्शकों तक पहुंचाने में कामयाब रहती है।
फिल्म के ज्यादातर हिस्से में संवाद कमाल के हैं।
छोटे शहरों के समलैंगिकों को किस तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं, यह समझाने में फिल्म कामयाब रही है।
आयुष्मान व जितेंद्र की जोड़ी अच्छी जमी है।
🎭 *एक्टिंग -*
आयुष्मान ने हमेशा की तरह अपने किरदार को जीवंत बना दिया है।
अमन के चाचा बने मनु ऋषि चड्ढा और चाची बनी सुनीता राजवर अपने-अपने किरदारों मेंसबसे सहज लगे हैं।
नीना-गजराज की जोड़ी ने भी अच्छा काम किया है।
जितेंद्र कुमार अपनी सादगी व मासूमियत के चलते अमन के किरदार में एकदम सटीक हैं।
👀 *रेटिंग* : 3.5 / 5 🌟

No comments:
Post a Comment