👉 *पेट में दाहिनी तरफ अक्सर दर्द रहना हाे सकता है अपेंडिसाइटिस का संकेत* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

25/02/2020

👉 *पेट में दाहिनी तरफ अक्सर दर्द रहना हाे सकता है अपेंडिसाइटिस का संकेत*


⚡ अपेंडिक्स में सूजन यानी 


अपेंडिसाइटिस एक आम समस्या है। हालांकि इसको लेकर थोड़ी-सी लापरवाही या लेटलतीफी कई बार गंभीर रूप धारण कर लेती है, जो जानलेवा भी हो सकती है। इसलिए इसका तत्काल इलाज करवाना जरूरी होता है।


🎯 *क्या होता है अपेंडिक्स?*
सामान्यतः यह एक वेस्टिजियल अंग है जो छोटी और बड़ी आंत के जोड़ पर पाया जाता है। वेस्टिजियल अंग का मतलब है ऐसा अंग जिसका शरीर के लिए वैसे कोई महत्व नहीं है।


👉 यानी हम इसके बगैर भी सामान्य जीवन जी सकते हैं। यह केंचुए के आकार जैसा होता है। सामान्यतः इसकी लंबाई 7 से 10 सेंटीमीटर तक होती है।


👉 *क्यों होती है सूजन?*


⚡ अपेंडिक्स में सूजन को अपेंडिसाइटिस कहा जाता है। यह दो कारणों से हो सकती है। एक, इंफेक्शन के कारण और दूसरी, अपेंडिक्स में कुछ फंसने के कारण।


📍  डाइट में फाइबरयुक्त पदार्थों की कमी भी इसकी एक अन्य मुख्य वजह होती है। आंत के कैंसर की वजह से भी अपेंडिसाइटिस हो सकता है। 


🎯 वैैसे यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन 10 से 30 वर्ष की उम्र के दौरान इसकी आशंका ज्यादा होती है।


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages