*कानपुर पुलिस को चोरों ने दी खुली चुनौती* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/02/2020

*कानपुर पुलिस को चोरों ने दी खुली चुनौती*

 


*3 माह के अंदर 100 से अधिक ई रिक्शा शहर से हुए गायब*


*कुछ विशेष मामलों को छोड़कर पुलिस में नहीं दर्ज है एफ आईं आर*


*डेढ़ से दो लाख कीमत के हैं ई रिक्शे*


*लाखों के हो रहे वारे न्यारे पुलिस बनी अनभिज्ञ*


कानपुर वासियों से अपील की जाती है कि इस संदेश को सभी नंबरों पर सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड करें आपका एक उचित कदम किसी गरीब को उसकी मेहनत की कमाई दिलवाने में प्रशासन की सहायता कर सकता है।
*आपके घर के आसपास गलियों में पार्कों में खुले मैदानों में सन्नाटे वाले क्षेत्रों में या ऐसे स्थानों में जहां पर कभी-कभार ही आना जाना होता है वहां पर खड़े किसी भी ई रिक्शा जिस पर कोई भी गतिविधि संदिग्ध दिखे और ऐसे स्थानों पर रात के 12:00 बजे के बाद से सुबह के 5:00 बजे के बीच कोई भी व्यक्ति अनजान या परिचित यदि कोई किसी का नया या पुराना ई रिक्शा खड़ा करता है और उसके बैटरी आदि निकालने का कार्य करता है या कोई भी ऐसी हरकत करता है जो आपके नजर में पहली बार उस जगह हो रही है जहां ऐसा पहले नहीं हुआ तो ऐसे में एक सक्रिय नागरिक के नाते उसको तुरंत सवाल पूछिए यह कहां से है कैसे यह ई रिक्शा यहां आया। अथवा ऐसी स्थिति में कि आप सुबह उठे आपके घर के आसपास किसी भी दिशा में कोई ई रिक्शा अचानक से खड़ा दिखे। कृपया उसकी फोटो तुरंत खींच कर जिसमें की ई रिक्शा का नंबर और पीछे का आगे का चित्र साफ साफ दिखे या बगैर नंबर के भी हो तो गाड़ी साफ साफ दिखे वह खड़ा होने के स्थान के परिचय देते हुए नीचे लिखे नंबर पर व्हाट्सएप करें।
आपका यह छोटा सा जागरूकता भरा प्रयास कई उन चेहरों पर मुस्कान ला सकता है जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई की पाई पाई जोड़ कर दो लाख तक कीमत के ई रिक्शा खरीदे हैं और वह अचानक चोरी हो गए। थाना गोविंद नगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ई रिक्शा *UP78 DT 9422*  का मुकदमा दर्ज किया गया है और इसकी तलाश जारी है। जांच के दौरान यह सामने आया है कि पूरे कानपुर शहर में पिछले कुछ समय से 100 से अधिक ई रिक्शे दिनदहाड़े चोरी हो गए पर उनकी रिपोर्ट थानों में दर्ज नहीं है।


*सूचना जारीकर्ता*


इन्वेस्टिगेशन आफिसर
7499483030
आपरेशन विजय
(बुराइयों के खिलाफ जंग)


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages