*उत्तर प्रदेश स्थित झांसी से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है बिरादरी में शामिल करने के लिए खाप पंचायत ने अंतर्जातीय दंपति को गोमूत्र पीने व गोबर खाने का फरमान सुना दिया गया लेकिन समय रहते पुलिस पहुंच गई और पंचों के फरमान पर रोक लगाई*
*बता दें कि मामले की शुरुआत चार साल पहले हुई थी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी ग्वालटोली निवासी भूपेश यादव ने करीब 4 साल पहले 3 जून 2015 को सदर बाजार निवासी आस्था जैन से विवाह किया था यह विवाह अंतर्जातीय विवाह था जोकि दोनों परिवार के आपसी सहमति से संपन्न हुआ था लेकिन समाज के कुछ ठेकेदारों को यह विवाह नागवार गुजरा और पंचायत ने फैसला सुनाकर परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया इस दौरान इन चार सालों में भूपेश के परिजन पंचों के सामने कई बार गिड़गिड़ाए और फैसला वापस लेने की गुहार लगाई*
*शुक्रवार को पंचों ने गांव में एक पंचायत बुलाई और भूपेश को समाज में फिर से स्वीकार करने के लिए यह शर्त रखा गया कि पांच लाख अर्थदण्ड के साथ उसे पवित्र होने के लिए गौ मूत्र पीना होगा उससे स्नान करना होगा और फिर गोबर खाना भी होगा इतना दंड पूरा करने के बाद पीड़ित परिवार को समाज में स्वीकार कर लिया जाएगा और समाज के सभी लोग उसके परिवार को अपने घर के शुभ कार्यों में भी शामिल करेंगे*
*पंचायत के फैसले की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को अपने हाथ में लिया और बकौल सीओ संग्राम सिंह 6 पंचों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई है पुलिस द्वारा बताया गया कि पंचायत को हिदायत भी दी गई कि यदि किसी ने भी दंपति का उत्पीड़न या बहिष्कार किया तो उसे बक्शा नहीं जाएगा*

No comments:
Post a Comment