⚡ *बर्नी सैंडर्स ने की दिल्ली हिंसा पर ट्रंप के बयान की आलोचना, कहा- ये लीडरशिप की नाकामी* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

27/02/2020

⚡ *बर्नी सैंडर्स ने की दिल्ली हिंसा पर ट्रंप के बयान की आलोचना, कहा- ये लीडरशिप की नाकामी*


 


📍दिल्ली में 25 फरवरी को हिंसा अपने चरम पर थी और दुनिया का सबसे ताकतवर शख्स यानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस दिन दिल्ली में ही थे. मीडिया से मुखातिब होते हुए ट्रंप से जब दिल्ली हिंसा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे भारत का आंतरिक मामला बताते हुए टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था.


📍जिसके बाद अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के प्रबल दावेदार और अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स (Bernie Sanders) ने ट्रंप के बयान की आलोचना की.


📍बर्नी सैंडर्स ने ट्वीट किया, '20 करोड़ से ज्यादा मुसलमान भारत को अपना घर कहते हैं. व्यापक स्तर पर हुई मुस्लिम विरोधी हिंसा में कम से कम 27 मारे गए और कई घायल हुए. ट्रंप ने जवाब दिया, "यह भारत पर निर्भर है." यह मानव अधिकारों पर नेतृत्व की विफलता है.'


📍वहीं, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामलों संबंधी अमेरिकी आयोग (यूएससीआईआरएफ) ने दिल्ली में हिंसा पर चिंता जताते हुए भारत सरकार से अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने की अपील की है.


 


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages