*भारत और विश्व के इतिहास में 17 फरवरी का अपना एक खास स्थान है 17 फरवरी को भारत और विश्व में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुईं, जिनका जिक्र आज भी इतिहास के पन्नों में किया जाता है आज 17 फरवरी के दिन देश और दुनियाँ की कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्नलिखित हैं:-*
17 फरवरी 1370 में जर्मनी ने रुडाउ की लड़ाई में लिथुआनिया को हराया था।
17 फरवरी 1670 में सिंहगढ़ क़िले को छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुग़लों से जीता था।
17 फरवरी 1698 में औरंगज़ेब ने जिंजी के क़िले पर कब्ज़ा कर लिया था।
17 फरवरी 1813 में फ़्रांस के ख़िलाफ़ प्रसिया ने जंग का ऐलान किया।
17 फरवरी 1867 में स्वेज़ नहर से पहला जहाज़ गुजरा था।
17 फरवरी 1878 में सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया था।
17 फरवरी 1882 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया था।
17 फरवरी 1915 में महात्मा गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया था।
17 फरवरी 1927 में वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक, जिसमे दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की, का 1927 में मुंबई में प्रयोग हुआ था।
17 फरवरी 1931 में वायसराय निवास में लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत किया था।
17 फरवरी 1933 में अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुयी।
17 फरवरी 1934 में पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई।
17 फरवरी 1947 में सोवियत संघ में ‘वायस ऑफ़ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया।
17 फरवरी 1962 में जर्मनी के हैम्बर्ग में हुए तूफान से लगभग 300 लोगों की मौत।
17 फरवरी 1972 में ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।
17 फरवरी 1976 में मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।
17 फरवरी 1979 में चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला किया।
17 फरवरी 1983 में नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया।
17 फरवरी 2004 में फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार हुआ।
17 फरवरी 2005 में बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
17 फरवरी 2007 में अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इराक से सैनिकों को वापस बुलाये जाने की घोषणा की।
17 फरवरी 2008 में अनिल अंबानी ग्रुप ने रिलायंस पावर के सभी नान-प्रमोटर शेयर थारकों को मुफ़्त बोनस शेयर देने पर विचार करने की घोषण की।
*17 फरवरी के दिन, खास व्यक्तियों का जन्म हुआ:-*
17 फरवरी 1792 में प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा ‘लरका विद्रोह’ के आरम्भकर्ता ‘बुधु भगत’ का जन्म हुआ।
17 फरवरी 1881 में भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक ‘पूर्ण सिंह’ का जन्म हुआ।
17 फरवरी 1899 में बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक ‘जीवनानन्द दास’ का जन्म हुआ।
17 फरवरी 1954 में प्रतिद्ध राजनीतिज्ञ व भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री ‘के. चन्द्रशेखर राव’ का जन्म हुआ।
17 फरवरी 1984 में दक्षिण भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री ‘सदा मोहम्मद सैयद’ का जन्म हुआ।
*17 फरवरी के दिन खास व्यक्तियों का निधन हुआ:-*
17 फरवरी 1883 में भारतीय क्रांतिकारी ‘वासुदेव बलवंत फड़के’ का निधन हुआ।
17 फरवरी 1909 में अमेरिकी साम्राज्य के ख़िलाफ़ संघर्ष छेड़ने वाले अश्वेत अपाचे योद्धा ‘जेरेनिमो’ का निधन हुआ।
17 फरवरी 1943 में भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर ‘जेम्स ब्रेड टेलर’ का निधन हुआ।
17 फरवरी 1958 में पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी ‘पेरीन बेन’ का निधन हुआ।
17 फरवरी 1968 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री ‘कैलाश नाथ काटजू’ का निधन हुआ।
17 फरवरी 1986 में भारतीय दार्शनिक ‘जिद्दू कृष्णमूर्ति’ (जे कृष्णमूर्ति) का निधन हुआ।
17 फरवरी 1988 में स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘कर्पूरी ठाकुर’ का निधन हुआ।
17 फरवरी 1993 में भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी ‘रानी गाइदिनल्यू’ का निधन हुआ।
17 फरवरी 1994 में गुजरात के मुख्यमंत्री ‘चिमनभाई पटेल’ का निधन हुआ।
17 फरवरी 2004 में मेक्सिको के राष्ट्रपति ‘जोस लोपेज़ पोरेटील्लो’ का निधन हुआ।
17 फरवरी 2005 में प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार पण्डित ‘सीताराम चतुर्वेदी’ का निधन हुआ।
17 फरवरी 2007 में महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी श्रीमती ‘अरुणावेन देसाई’ का गुजरात में निधन हुआ।
17 फरवरी 2017 में हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार ‘वेद प्रकाश शर्मा’ का निधन हुआ।

No comments:
Post a Comment