फ्री की सरकार वाले तंज पर केजरीवाल ने दिया करारा जवाब - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

16/02/2020

फ्री की सरकार वाले तंज पर केजरीवाल ने दिया करारा जवाब


आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ली.


 शपथ ग्रहण के बाद रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त योजनाओं पर विपक्ष की टिप्पणियों पर जवाब भी दिया.


शपथ ग्रहण के बाद दिए गए भाषण में अरविंद केजरीवाल ने फ्री की सरकार वाले बयान पर विपक्ष को घेरा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझ पर लानत है अगर मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं और अगर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों से फीस लूं. अस्पताल में इलाज करने आए बीमारों से दवाइयों का पैसा लूं.


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मैं सब कुछ फ्री करता जा रहा हूं. दोस्तों इस दुनिया के अंदर जो भी अनमोल चीजें हैं, भगवान ने फ्री बनाई हैं.


 मां जब अपने बच्चों को प्यार करती है तो वह फ्री होता है. बाप जब अपने बच्चों को पालने के लिए रोटी नहीं खाता तो बाप की तपस्या फ्री होती है.


'श्रवण कुमार की सेवा थी फ्री'
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्रवण कुमार जब अपने माता-पिता को लेकर तीर्थयात्रा पर गए थे और जब उनकी मौत हो गई थी, श्रवण कुमार की सेवा भी फ्री थी. केजरीवाल अपने दिल्ली वालों को प्यार करता है दिल्ली वाले अपने केजरीवाल को प्यार करते हैं, यह प्यार भी फ्री है. इसकी कोई कीमत नहीं है.


बच्चों-मरीजों से पैसे लूं तो मुझ पर है लानत


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं क्या अपने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों से फीस लेना शूरू कर दूं? लानत है ऐसे सीएम पर. मैं अपने अस्पतालों में इलाज कराने वाले लोगों से दवाइयों के पैसे लेने शुरू कर दूं, लानत है ऐसे सीएम पर . मैं दिल्ली आने वाले मरीजों से ऑपरेशन के पैसे लेने शुरू कर दूं. लानत है मेरी जिंदगी पर.


ये है सीएम अरविंद केजरीवाल का सपना


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोस्तों मेरा एक सपना है, जो मैं चाहता हूं पूरे देशवासियों का सपना हो. हम चाहते हैं एक वक्त ऐसा आए जब पूरी दुनिया के अदंर भारत का डंका बजा. लंदन, टोक्यो, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में भी भारत का डंका बजेगा. इसके लिए नई राजनीति की शुरूआत होनी चाहिए. जो दिल्ली के लोगों ने अपना लिया है. इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रसिद्ध गीत हम होंगे कामयाब दोहराया.
यह भी पढ़ें: गोपाल राय ने ईश्वर नहीं, आजादी के शहीदों के नाम ली मंत्रिपद की शपथ
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली. दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages