☕ *कमाल के हैं ब्लैक कॉफी से होने वाले फायदे!* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

28/02/2020

☕ *कमाल के हैं ब्लैक कॉफी से होने वाले फायदे!*

 



 


🍵 कॉफी पीना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। जिन्हें पसंद नहीं भी है उन्हे इसलिए कॉफी की जरूरत पड़ जाती है क्योंकि यह जल्द थकान उतारने में मददगार है। आज यहां हम बात करेंगे ब्लैक कॉफी से होनेवाले फायदों के बारे में...


●ब्लैक कॉफी भी मिल्क कॉफी की तरह थकान उतारने में मददगार है। अगर आप डेयरी प्रॉडक्ट्स से दूर रहते हैं या आपको पेट में गैस होने की समस्या है तो आप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं।


●ब्लैक कॉफी मूड को अच्छा करने का काम करती है। इसमें मौजूद कैफीन ब्रेन में हैपी हॉर्मोन्स को इंप्रूव करने और ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद करता है।


●ब्लैक कॉफी ऐंटीऑक्सीडेंट की तरह भी काम करती है। साथ ही इसके सेवन से नर्वस सिस्टम ठीक होता है इंसान खुद को लाइट फील करता है।


●अगर डायबीटीज के रोगी बिना शुगर ऐड किए ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं तो उन्हें ब्लड में मौजूद ग्लूकोज का स्तर कम करने में मदद मिलती है। ऐसा कॉफी में पाए जाने वाले क्लोरोजेनिक एसिड के कारण संभव हो पाता है।


●ब्लैक कॉफी पीने से ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित होती है और ब्लड की तरलता बनी रहती है। इससे हार्ट पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और दिल स्वस्थ रखने में इस तरह ब्लैक कॉफी अपना रोल निभाती है।


●कॉफी में कैफीन के साथ ही पॉलिफेनॉल जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। जो शरीर से एक्स्ट्रा फैड कम करने में मदद करते हैं और लीवर को भी दुरुस्त रखते हैं।


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages