अरविंद केजरीवाल की जीत दोबारा जीते 44 निवर्तमान विधायक - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/02/2020

अरविंद केजरीवाल की जीत दोबारा जीते 44 निवर्तमान विधायक


 








दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए परिणामों के मुताबिक भाजपा के दो निवर्तमान विधायकों सहित कुल 44 निवर्तमान विधायक अपनी सीटें बचाने में कामयाब रहे.




 



नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए परिणामों के मुताबिक भाजपा के दो निवर्तमान विधायकों सहित कुल 44 निवर्तमान विधायक अपनी सीटें बचाने में कामयाब रहे.


भाजपा के विजेंदर गुप्ता (रोहिणी) और ओपी शर्मा (विश्वास नगर) अपनी अपनी सीटें बरकरार रखने में कामयाब रहे. दोनों को क्रमश: 12,000 से अधिक और 16,000 से अधिक मतों से जीत मिली.



 


गांधीनगर से पूर्व विधायक अनिल कुमार वाजपेयी भी अपनी सीट बरकरार रखी लेकिन इसबार वह आम आदमी पार्टी (आप) के बजाय भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे.


आप के प्रमुख चेहरे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत और राजेंद्र पाल गौतम ने भी क्रमश: नई दिल्ली, पटपड़गंज, शकूर बस्ती, बाबरपुर, बल्लीमारान, नजफगढ़ और सीमापुरी सीटें बरकरार रखीं.





No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages