कानपुर में महासंग्राम: भूतेश्वर मंदिर के महंत का 'नॉनवेज' खाते वीडियो वायरल, गुस्साई भीड़ ने बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा! - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/03/2026

कानपुर में महासंग्राम: भूतेश्वर मंदिर के महंत का 'नॉनवेज' खाते वीडियो वायरल, गुस्साई भीड़ ने बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीटा!

NINE ONE TIMES







आस्था से खिलवाड़ पर भड़का आक्रोश: 'गोलू महाराज' की सरेआम धुनाई, पुलिस ने भीड़ के चंगुल से बचाकर थाने पहुँचाया; इलाके में भारी तनाव!

​मंदिर की गद्दी और थाली में मीट! महंत प्रशांत गिरी का नॉनवेज प्रेम देख लोगों का फूटा गुस्सा; सरेआम चप्पल-जूतों से हुई पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

कानपुर (रावतपुर): कानपुर के रावतपुर स्थित प्रसिद्ध भूतेश्वर मंदिर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे शहर की धार्मिक आस्था को झकझोर कर रख दिया है। मंदिर के महंत प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित (महाराज) का नॉनवेज (मीट) खाते हुए वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद कल देर रात भारी बवाल हो गया। आरती समिति के प्रमुख और मंदिर में पूरा दखल रखने वाले महंत को लोगों ने बीच सड़क पर घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी।

वायरल वीडियो ने लगाई 'आग':

पिछले कुछ दिनों से गोलू पंडित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चक्कर काट रहा था, जिसमें वह मजे से नॉनवेज खाते नजर आ रहे थे। मंदिर परिसर में रहने वाले और पूजा-पाठ की जिम्मेदारी संभालने वाले महंत का यह रूप देख स्थानीय लोगों और भक्तों में गहरा आक्रोश था। लोग उन्हें कई दिनों से तलाश रहे थे।

देर रात 'बीच सड़क' हुआ फैसला:

जैसे ही गोलू महाराज देर रात मंदिर परिसर के पास नजर आए, लोगों का सब्र टूट गया। देखते ही देखते दर्जनों लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। गुस्साई भीड़ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें महंत खुद को बचाते हुए भागते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने मुश्किल से बचाई जान:

सूचना मिलते ही रावतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि पुलिस को महंत को भीड़ से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने गोलू पंडित को रावतपुर थाने पहुँचाया, जहाँ उन्हें कई चोटें आई हैं। महंत ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

थाना प्रभारी का बयान:

रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि महंत को सुरक्षित बचा लिया गया है। वायरल वीडियो और महंत की तहरीर के आधार पर मामले की जाँच की जा रही है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages