89 साल बाद चैत्र नवरात्रि पर अद्भुत महासंयोग: 'पुराने साल' में ही पधारेंगी मां दुर्गा, पालकी पर सवार होकर आएंगी देवी; जानें क्या होगा देश पर असर! - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/03/2026

89 साल बाद चैत्र नवरात्रि पर अद्भुत महासंयोग: 'पुराने साल' में ही पधारेंगी मां दुर्गा, पालकी पर सवार होकर आएंगी देवी; जानें क्या होगा देश पर असर!

NINE ONE TIMES



89 साल बाद चैत्र नवरात्रि पर अद्भुत संयोग: पुराने साल में ही पधारेंगी मां दुर्गा, पालकी पर सवार होकर आएंगी देवी!

लखनऊ/अयोध्या: इस साल की चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2026) बेहद खास और ज्योतिषीय दृष्टि से दुर्लभ होने वाली है। करीब 89 वर्षों के बाद ऐसा महासंयोग बन रहा है कि हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत) शुरू होने से पहले ही नवरात्रि का आगाज़ हो रहा है। ज्योतिषविदों के अनुसार, इस बार मां दुर्गा का आगमन 'पालकी' पर हो रहा है। शास्त्रों में पालकी पर मां के आने को सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है, जो देश के लिए शुभ संकेत है।

​अयोध्या के प्रसिद्ध पंडितों का कहना है कि इस बार घटस्थापना का मुहूर्त अत्यंत फलदायी है। 27 मार्च से शुरू होने वाली इस नवरात्रि में भक्तों को मां की विशेष कृपा प्राप्त होगी। लखनऊ और कानपुर के प्रमुख देवी मंदिरों, जैसे 'चंद्रिका देवी' और 'तपेश्वरी देवी' मंदिर में अभी से तैयारियां और रंग-रोगन शुरू हो गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया है।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages