कानपुर: शिक्षिका ने ढाई साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

19/07/2025

कानपुर: शिक्षिका ने ढाई साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

NINE ONE TIMES






कानपुर नगर, किदवई नगर थाना क्षेत्र —

कानपुर के किदवई नगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ढाई साल की मासूम बच्ची को स्कूल की शिक्षिका ने बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।


हालांकि, नाइन वन टाइम्स इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।


बच्ची के पिता ने स्कूल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप


साकेत नगर निवासी आकाश गोयल ने अपनी ढाई वर्षीय बेटी आध्या गोयल का 1 जुलाई 2025 को साकेत नगर स्थित एक निजी स्कूल में दाखिला कराया था। पिता का आरोप है कि बच्ची स्कूल से आने के बाद लगातार डरी-सहमी रहती थी, जिससे उन्हें शंका हुई।


आकाश गोयल ने बताया कि 15 जुलाई को जब वे छुट्टी के समय बच्ची को लेने स्कूल पहुंचे, तो काफी देर तक बच्ची को बाहर नहीं लाया गया। विरोध करने पर शिक्षिकाएं बच्ची को बाहर लेकर आईं, तो उन्होंने देखा कि बच्ची के गाल पर चोट और खून के जमे निशान थे।


जब इस बारे में स्कूल प्रबंधक नयन मिश्रा से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह चोट कक्षा के एक अन्य छात्र प्रथम द्वारा मारी गई है। लेकिन जब आकाश ने प्रथम को सामने लाने की मांग की, तो कोई बच्चा सामने नहीं लाया गया।


CCTV देखने पर सामने आया सच


बच्ची के पिता ने जब स्कूल से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, तो उन्हें शाम तक वीडियो भेजने का वादा किया गया। लेकिन शाम को वीडियो आने की बजाय दो शिक्षिकाएं – ट्विंकल और वर्षा दीक्षित – बच्ची के लिए गिफ्ट लेकर आकाश के घर पहुंचीं और स्वीकार किया कि बच्ची को एक नई नियुक्त शिक्षिका ने मारा है, जिसे स्कूल से निकाल दिया गया है।


शंका के आधार पर जब पिता ने खुद जाकर CCTV फुटेज देखी, तो सच सामने आया — वही दोनों शिक्षिकाएं, ट्विंकल और वर्षा दीक्षित, बच्ची को पीटती नजर आईं। वीडियो में एक अन्य महिला कर्मचारी भी नजर आई जो घायल बच्ची के गाल से खून पोछते और सिकाई करती दिखाई दी।


पुलिस से की गई शिकायत, न्याय की मांग


बच्ची के पिता आकाश गोयल ने किदवई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने स्कूल प्रबंधन, शिक्षिकाओं ट्विंकल और वर्षा दीक्षित, और एक महिला कर्मचारी पर बच्ची से मारपीट और साक्ष्य छुपाने का आरोप लगाया है। उन्होंने तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस ने जांच शुरू की


किदवई नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि CCTV फुटेज की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



---


📌 यह मामला न सिर्फ एक बच्ची की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि स्कूलों में बच्चों के प्रति बढ़ती संवेदनहीनता का भी चिंताजनक संकेत देता है।


📍 न्याय की मांग कर रहे हैं परिजन — अब देखना यह है कि प्रशासन कब और कितना प्रभावी कदम उठाता है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages