चेकिंग अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ मे दो लूटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/07/2025

चेकिंग अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ मे दो लूटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

NINE ONE TIMES



कानपुर नगर - बीती रात दक्षिण जोन की थाना बर्रा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बर्रा पुलिस ने कल देर रात्रि दो शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों शातिरों को घायल अवस्था मे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इन दोनों शातिरों पर कई थाना क्षेत्रों मे गम्भीर धाराओं मे दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। 



बता दें कि कल देर रात थाना बर्रा पुलिस द्वारा आए दिन हो रही मोबाइल व चैन स्नैचिंग घटनाओं को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी थाना बर्रा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने के लिए हाथ दिया। लेकिन वह दोनों पुलिस को देख कर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जिस पर पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही की गई तो उन दोनों शातिरों के पैर मे गोली लग गई और वो दोनों वहीं गिर गए। जिसके बाद दोनों शातिर अपराधियों को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस की पुछताछ मे दोनों ने अपना नाम फतेहपुर निवासी धर्मवीर उर्फ राज व ध्रुव उर्फ प्रहलाद बताया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों के विरुद्ध लूट, चोरी व गैंगस्टर एक्ट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इन्होंने बर्रा, नौबस्ता, चकेरी आदि क्षेत्रों मे कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। इन दोनों ने पुलिस की पूछताछ मे ज्वेलर्स और मोबाइल रिसेल नेटवर्क की जानकारी भी दी है।



No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages