पत्नी से विवाद के बाद युवक ने गंगा बैराज से लगाई छलांग, तलाश जारी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

19/07/2025

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने गंगा बैराज से लगाई छलांग, तलाश जारी

NINE ONE TIMES




कानपुर नगर: नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गंगा बैराज में शुक्रवार को एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक की पहचान उन्नाव जिले के पावा गांव निवासी ओम प्रकाश के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी से घरेलू विवाद के चलते ओम प्रकाश मानसिक रूप से परेशान था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने बैराज के गेट नंबर 26 से नदी में छलांग लगाई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

परिजनों का कहना है कि ओम प्रकाश का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद वह घर से निकल गया और गंगा बैराज पहुंचकर छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोश में आकर रोड जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को उच्च अधिकारियों को सूचना देनी पड़ी। एसीपी समेत कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को शांत कराया गया।

फिलहाल गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages