बर्रा उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी हुए मनोनीत, जाने अब किन मुद्दों को लेकर करेंगे काम - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/07/2025

बर्रा उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी हुए मनोनीत, जाने अब किन मुद्दों को लेकर करेंगे काम

NINE ONE TIMES



कानपुर नगर - कानपुर के बर्रा उद्योग व्यापार मंडल मे हुए चुनाव मे नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा हो गई है। इस बार बर्रा उद्योग व्यापार मंडल के हुए चुनाव मे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष के नामों की घोषणा हुई है। इस घोषणा का ऐलान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा किया गया है। यह सम्मान सामरोह मरियमपुर स्थित हवेली गार्डन मे कई व्यापारियों की मौजूदगी मे किया गया।
कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे व्यापार मंडल द्वारा आयोजित हुए चुनाव को लेकर अलग अलग पदों मे पदाधिकारी नियुक्त किए गए। साथ ही बर्रा व्यापार मंडल के सभी सदस्यों ने कहा कि हम एक ऐसा चौराहा बनाएंगे जिससे हमारी एक अलग पहचान हो सके। इस कार्यक्रम मे नियुक्त हुए सभी पदाधिकारीयों ने कहा कि हम अपने व्यापारियों की समस्याओं के लिए एक जुट होकर साथ खड़े होंगे और सारे व्यापारियों को एक डोरी मे पिरोने का काम करेंगे। 
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मरियमपुर स्थित हवेली रेस्टोरेंट मे प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष सुनील बजाज भी उपस्थित रहे। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और अध्यक्ष ने कार्यक्रम मे आए हुए सभी व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें एकता का संदेश दिया और सभी समस्याओं से निजात दिलाने का वादा किया। सम्मान सामरोह के दौरान घूमनी बाजार, कटपीस कपड़ा कमेटी, दादानगर व बर्रा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। वहीं इस सम्मान सामरोह मे प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा वरिष्ठ महामंत्री अजय तिवारी, महामंत्री मुकेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुशील वर्मा, उपाध्यक्ष रवि गुप्ता और उमेंद्र सोनी को 3 साल के लिए बर्रा व्यापार मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संवाददाता हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages