DM जितेंद्र प्रताप सिंह की कार्यशैली के विश्वास की डोर बागपत से कानपुर नगर तक ले आई* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/07/2025

DM जितेंद्र प्रताप सिंह की कार्यशैली के विश्वास की डोर बागपत से कानपुर नगर तक ले आई*

NINE ONE TIMES

*



*जनता दर्शन में 435 किलोमीटर का सफर तय कर बागपत से कानपुर पहुँचा फरियादी*


कानपुर नगर। सोमवार को जनता दर्शन में एक रोचक प्रसंग उस समय सामने आया, जब जनपद बागपत की तहसील बड़ौत के एक छोटे से गाँव से आए श्री राजकुमार ने कहा — “विश्वास की डोर मुझे बागपत से कानपुर तक ले आई। आप से ही समाधान की उम्मीद है” राजकुमार करीब छह महीने पहले बागपत में तत्कालीन जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह से मिले थे, जहाँ उन्होंने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे।

लेकिन समाधान से पहले ही डीएम का स्थानांतरण जनपद कानपुर नगर हो गया। इसके बाद भी राजकुमार को भरोसा था कि जो अफसर उनकी बात को इतनी संजीदगी से सुन सकता है, वह कहीं भी रहेगा, मदद जरूर करेगा। उसी विश्वास के सहारे उन्होंने 435 किलोमीटर का सफर तय किया और सोमवार को कानपुर के जनता दर्शन में पहुँचे।
यहाँ भी जिलाधिकारी ने पहले की नही  तरह उनकी बात गंभीरता से सुनी और बागपत के संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की तथा शीघ्र समाधान हेतु अनुरोध किया। इसके बाद उन्होंने राजकुमार को जलपान कराया और रेलवे स्टेशन तक पहुँचाने के लिए सरकारी वाहन की भी व्यवस्था की गई।

प्रकरण के विषय में राजकुमार ने बताया कि उन्हें डीएम साहब के निर्णयों और संवेदनशीलता पर पूरा विश्वास था। इसी विश्वास के सहारे वे लगभग छह महीने बाद कानपुर पहुंचे। यहां भी उन्होंने मुझे पूर्व की तरह गंभीरता से सुना और समस्या के समाधान के लिए आश्वस्त किया।

जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता दर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages