कानपुर नगर - बीते दिन देर रात्रि थाना संचेडी पुलिस को एक भारी सफलता हाथ लगी है। संचेडी पुलिस ने बीते शुक्रवार को दिल्ली से अपनी दूकान का सामान लेकर लौट रहे व्यापारी के साथ हुई लूट के प्रकरण मे 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से व्यापारी का लूटा हुआ माल भी बरामद हुआ है। पकड़े गए तीन शातिर जनपद फतेहपुर के निवासी एवं एक रायबरेली का रहने वाला है। इनमे से दो के ऊपर जनपद फतेहपुर के अलग अलग थानों मे कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस ने चारों शातिरों के पास से लूटा हुआ माल बरामद कर उन्हे जेल भेज दिया है।
बता दें कि बीते शुक्रवार को कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्र स्थित ग्राम नेवादा देवराय निवासी संकेत त्रिपाठी अपनी प्रिंटिंग की दूकान का सामान लेकर दिल्ली से वापिस अपने घर लौट रहे थे। तभी करीबन प्रातः 2:30 बजे वह रावतपुर चौराहे पर पहुंचे और वहां पर पहले से ही मौजूद एक सफेद रंग की वैगनआर कार मे अपने निवास जाने के लिए बैठ गए। उस बैगनआर कार मे ड्राइवर सहित 4 लोग मौजूद थे। जैसे ही कार शिवली रोड पर रैकेपुर के पास स्थित झम्मनलाल निरंकारी पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो कार मे सवार सभी लोगों ने संकेत के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनका फोन छीनते हुए फोन का लॉक एवं यू.पी.आई. के पिन पूछकर गाड़ी से धक्का मारकर बाहर गिरा दिया। गाड़ी मे दूकान के सामान से भरा संकेत का बैग भी रखा हुआ था जिसमे नगदी, कुछ जरूरी कागजात एवं दूकान की चाभी भी रखी थी। जिसके बाद किसी तरह संकेत ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची संचेडी पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों की दी। संचेडी पुलिस ने संकेत द्वारा मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और उच्चाधिकारियों के आदेश पर लुटेरों की जल्द ही धरपकड़ के लिए एक टीम गठित करी।
वहीं इस पूरे प्रकरण मे एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि टीम द्वारा लुटेरों पर शिकंजा कसने के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे कि तभी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की वैगनआर कार मे चार लोग सवार हैं और किसी दूसरी घटना को अंजाम देने की योजना से गुजर रहे हैं। तभी पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाकर बैरिकेटिंग के माध्यम से सफेद रंग की वैगनआर कार मे सवार चारों लुटेरों को धर दबोचा और पहचान कराने पर पता चला कि इन्हीं चारों ने व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए चारों लुटेरों ने पूछताछ मे अपना नाम जनपद फतेहपुर निवासी दिनेश कुमार उर्फ शीटू यादव, अभिषेक कुमार उर्फ अर्जुन, श्रेयांश सिंह और रायबरेली निवासी उत्कर्ष बताया। पुलिस ने चारों लुटेरों के पास से एक बैगनआर कार UP 78 KT 7532,
काला पिट्ठू बैग जिसमे पांच वाल फ्रेम, दो इलेक्ट्रिक फ्रेम, आठ कप, तिरंगा अगरबत्ती बैग जिसमे 48 सफेद टीशर्ट, सात पीली टीशर्ट, छह सफेद टोपी, पांच सेट नारंगी सफेद टीशर्ट व नारंगी पैजामा, एक नारंगी टीशर्ट
व दो आसमानी टीशर्ट और
सफेद नारंगी बोरी जिसमे आठ मैजिक मिरर फोटो फ्रेम, भूरा ट्रॉली बैग जिसमे छह सफेद पानी की बोतल, पांच काला माउस मैट, दो पैकेट सफेद कागज, दो पीला टैडी और जनपद फतेहपुर ग्राम कटरा निवासी दिनेश कुमार उर्फ शीटू यादव के पास से लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आधार पर अन्य आवश्यक कार्यवाही कर चारों को जेल भेज दिया है।
संवाददाता हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment