NINE ONE TIMES
कानपुर नगर: घाटमपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा कस्बा से एक बहुत ही शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।जहां एक बार फिर से शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना का प्रयास किया गया। शिक्षक ने छात्रा को जादू दिखाने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकतें की। वहीं जब पीड़ित छात्रा ने जब इसकी जानकारी अपनी बड़ी बहन को दी तो बहन ने इसकी जानकारी अपने परिजनों और कॉलेज के प्रधानचार्य को बताई। जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरास्त मे लिया और मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि फतेहपुर जनपद के एक कस्बा मे रहने वाले व्यक्ति की दो बेटियां और एक बेटा नौरंगा स्थित इंटर कॉलेज मे पढ़ते हैं। पीड़ित ने बताया कि बीते दिन शुक्रवार को इंटर कॉलेज मे कार्यरत एक शिक्षक ने कक्षा तीन मे पढ़ रही उनकी छोटी बेटी को जादू दिखाने के बहाने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया है। जिसके बाद पीड़ित पिता का कहना है कि शिक्षक काफी देर छात्रा के नाजुक अंगों के साथ खिलवाड़ करता रहा। किसी तरह शिक्षक के चंगुल से बच कर निकली छात्रा ने स्कूल मे ही पढ़ रही अपनी बड़ी बहन को रो रो कर पूरी बात बताई। तभी बड़ी बहन से इस बात की जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को दी। जिसके बाद शिक्षक को कमरे मे बंद कर इस बाद की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत मे लेकर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा है। वहीं इस विषय मे प्रधानाचार्य का कहना है कि दो दिन पहले ही बिहूपुर निवासी राज कुशवाहा को कॉलेज मे भर्ती किया गया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुदकमा दर्जकर आरोपी शिक्षक को जेल भेजकर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


No comments:
Post a Comment