छ: वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस के युवक ने किया दुष्कर्म, परिजनों के आरोप पर मुकदमा हुआ दर्ज - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/07/2025

छ: वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस के युवक ने किया दुष्कर्म, परिजनों के आरोप पर मुकदमा हुआ दर्ज

NINE ONE TIMES




कानपुर नगर - बीते दिन गुरूवार को साढ़ थाना क्षेत्र मे छ वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस मे रहने वाले युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है। युवक मासूम को घर से गांव के किनारे बने बगीचे मे उठाकर लेकर गया। जैसे ही मासूम घर पहुंचा तो उसने अपने परिजनो को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनो ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश मे जुटी है। 
बता दें कि साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छ वर्षीय मासूम के पिता ने साढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी घर पर मां के पास पड़ी चारपाई पर सो रही थी। तभी इस दौरान पड़ोस का रहने वाला एक युवक वहां पर आया और मासूम को उठाकर ले गया। इसके बाद युवक ने गांव के किनारे स्थित बगीचे मे मासूम के साथ दुष्कर्म किया। जब मासूम ने शोर मचाया तो आरोपी युवक किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मासूम को बगीचे मे छोड़कर भाग निकला। परिजनो ने साढ़ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। साढ़ पुलिस ने मुदकमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। साढ़ थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि परिजनो की तहरीर पर दुष्कर्म पास्को एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। वहीं इस पूरे मामले मे घाटमपुर ए.सी.पी. कृष्णकांत यादव ने बताया कि छ वर्षीय मासूम पुलिस को उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक का नाम पता व पहचान नही बता पा रही है।परिजनो ने पड़ोस के एक युवक पर आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
संवाददाता हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages