पुलिस को खुली चुनौती! सोशल मीडिया पर धमकी देता वीडियो वायरल, फरार दबंग 'पासा' की तलाश तेज" - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

23/07/2025

पुलिस को खुली चुनौती! सोशल मीडिया पर धमकी देता वीडियो वायरल, फरार दबंग 'पासा' की तलाश तेज"

NINE ONE TIMES


कानपुर नगर – एक ओर जहां कानपुर कमिश्नरेट पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है, वहीं दूसरी ओर दबंगों में पुलिस का खौफ कहीं नजर नहीं आ रहा। दक्षिण क्षेत्र में वांछित अपराधी सिद्धार्थ द्विवेदी उर्फ पासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुलेआम गालियां देते हुए और जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि पासा पर 19 जुलाई को गुजैनी निवासी एक युवक के साथ की गई बेरहमी से मारपीट का मुकदमा थाना गोविंद नगर में दर्ज है। इस घटना में युवक को गंभीर चोटें आई थीं और डॉक्टरों ने उसे बेड रेस्ट की सलाह दी थी। पुलिस ने इस मामले में सिद्धार्थ पासा, पवन तिवारी और लवी तिवारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

धमकी भरे वीडियो में दी फिर से मारपीट की चेतावनी

अब इसी केस का मुख्य आरोपी पासा फिर से एक धमकी भरा वीडियो लेकर सामने आया है। वीडियो में वह एक युवक ‘पल्ला’ को अश्लील गालियाँ देते हुए कह रहा है कि, "एक बार तुम्हारे चाचा को मारा था, फिर तुमको मारा था, अब फिर से तैयार रहना।" वह वीडियो में खुलेआम अपना मोबाइल नंबर भी बोलता है और कहता है कि "जहां मिलना हो, दिन हो या रात – मिल लेना!"

पुलिस की सख्ती का नहीं कोई असर?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पासा पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है, इसके बावजूद वह बेलगाम बना हुआ है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है लेकिन अब तक गिरफ्त से बाहर है।

अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कानपुर पुलिस सोशल मीडिया पर धमकी देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे इस अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर पाएगी?

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages