कानपुर नगर - शिवराजपुर स्थित बहुत ही प्रसिद्ध खेरेश्वर धाम से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां पर दर्शन करने आए कांवड़ियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और साथ ही एक कावड़िया युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे सुचारू रूप से चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायल कांवड़ियां के समर्थन मे श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन के साथ मारपीट और गाली गलौज भी करी है।
हर वर्ष की भांति श्रावण मास के उपलक्ष्य मे बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पैदल मार्ग के माध्यम से शहर के अलग-अलग मंदिरों में कांवड़ यात्रा निकाल कर पूजा अर्चना करने जाते हैं। जिसको लेकर कानपुर शहर के शिवराजपुर क्षेत्र मे बना खेरेश्वर धाम बहुत ही प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। कहा जाता है कि यहां पर दूर-दूर से आए श्रद्धालु अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए पदयात्रा करके कावड़ यात्रा निकालते हैं। जिसको लेकर कल से ही कानपुर पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देश के चलते कानपुर पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े से कड़े पुख्ता इंतजाम करें हैं। इसी के साथ ही कानपुर पुलिस ऑपरेशन त्रिनेत्र और ड्रोन की निगरानी से श्रद्धालुओं वह अन्य लोगों की उचित और अनुचित हरकतों पर नजर बनाए हुए है।
बता दें कि शहर मे बने शिवराजपुर थाना क्षेत्र मे स्थित खेरेश्वर घाट पर भी भारी संख्या मे शिव भक्तों और कावड़ियों की भीड़ दिखाई दी। जिसके चलते कावड़ियों ने आरोप लगाया कि भक्तों की भीड़ बेकाबू होने पर पुलिस प्रशासन ने लाठी चलाना शुरु कर दिया। जिसमे घायल हुए एक कावड़ियें युवक के समर्थन मे सभी श्रद्धालुओं ने शिवराजपुर थाने का घेराव कर लिया और पुलिस कर्मियों से मारपीट और जमकर गाली गलौज करने लगे। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है। घायल युवक के समर्थन मे कांवड़ियों ने स्काउट गाइड तथा होमगार्ड से भी मारपीट करी है। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। जिसमे पांच कावड़ियां चिन्हित कर लिए गए हैं जिनकी तलाश और कार्यवाही मे पुलिस जुटी हुई है।


No comments:
Post a Comment