बैंक मे पैसा जमा कराने के नाम पर अशिक्षित बुजुर्ग से हुई 90 हजार की ठगी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/07/2025

बैंक मे पैसा जमा कराने के नाम पर अशिक्षित बुजुर्ग से हुई 90 हजार की ठगी

NINE ONE TIMES


कानपुर देहात: जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ठगी का मामला सामने आया है. जहा ठगों ने बैंक में पैसा जमा करने आए बुजुर्ग और उसकी बेटी के साथ बैंक में पैसा जमा कराने के नाम पर 90 हजार रुपए की ठगी की घटना को अंजाम दे डाला.जब पीड़ित को इस बात की जानकारी हुई तब तक आरोपी फरार हो गए.जिसके बाद बुजुर्ग ने इसकी सूचना पुलिस को दी.सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.वही पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा.

बता दें की बहादुरपुर निवासी सूरजबली ने बीते दिनों अपनी 10 विस्वा जमीन बेची थी जिसकी कीमत 90 हजार रुपए थी.आज गुरुवार को सूरजबली अपनी बेटी साधना के साथ रसूलाबाद के बड़ौदा ग्रामीण बैंक में पैसा जमा करने गए हुए थे.बुजुर्ग की बेटी साधना के अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए बैंक में मौजूद दो युवकों ने पैसे जमा करने के लिए फार्म भरने की बात कही.जिसके बाद वह दोनो युवक पैसा जमा करने के लिए फार्म भरने लगे.जिसके बाद साधना पैनकार्ड की फोटो कॉपी कराने के लिए दुकान चली गई तभी पीछे से वह दोनो युवक भी साधना के पास फोटो कॉपी की दुकान पहुंच गए.युवकों ने पैसा जमा करवाने के नाम पर अतिरिक्त पैसे का साधना को लालच दिया और उन्होंने साधना को रुमाल में नोटो का बंडल थमा कर 90 हजार रु ले लिए.बैंक के अंदर जाकर जब रुमाल खोला कर साधना ने देखा तो उसमे सिर्फ 500 का नोट था और नीचे कागजों की गद्दी थी.घटना के बाद दोनो युवक गायब हो गए.जब साधना को पूरे मामले की जानकारी हुई तो बैंक परिसर में हड़कंप मच गया और साधना ने इसकी जानकारी बैंक मैनेजर और पुलिस को दी.सूचना पर पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

ठगी के मामले को लेकर रसूलाबाद थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा.

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages