कानपुर डीएम पत्नी संग पहुंचे आनंदेश्वर धाम, जलाभिषेक कर मंदिर प्रांगण का किया निरीक्षण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/07/2025

कानपुर डीएम पत्नी संग पहुंचे आनंदेश्वर धाम, जलाभिषेक कर मंदिर प्रांगण का किया निरीक्षण

NINE ONE TIMES



कानपुर नगर - आज सावन माह का प्रथम सोमवार है इसको लेकर सावन जैसे महापर्व मे शहर के अलग-अलग शिव मंदिरों मे श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब देखने को मिल रहा है। सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से दर्शन के लिए एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए कल रात से ही कानपुर कमिश्नरेट की पुलिस ने शहर मे सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर लिया था एवं संबंधित अधिकारियों ने दिशा निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षाओं का खुद जायजा लिया। जिसके बाद शहर के आस्था रूपी मंदिर आनंदेश्वर धाम परमट मे रात 12:00 से ही शिव भक्तों की भीड़ ग्रीन पार्क तक देखने को मिली है। जिसे हमारी कानपुर पुलिस बखूबी रूप से पूरी सुरक्षा के साथ भक्तों को दर्शन कराने मे या उनकी सुरक्षा व्यवस्था मे परिपूर्ण देखने को मिली है। 
बता दें कि इस आस्थारूपी सावन महापर्व मे कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नी संग आनंदेश्वर धाम परमट पहुंचे और उन्होने विधिवत बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना भी किया। बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना व जलाभिषेक बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंदिर के प्रांगण का निरीक्षण भी किया। इस दौरान डीएम ने सभी श्रद्धालुओं से गंगा किनारे न जाने की अपील करते हुए संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सख्त निर्देश दिए।
संवाददाता हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages