अपना दल एस पार्टी के 11 विधायक और संसद ने मिलकर नई पार्टी अपना मोर्चा का किया गठन - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/07/2025

अपना दल एस पार्टी के 11 विधायक और संसद ने मिलकर नई पार्टी अपना मोर्चा का किया गठन

NINE ONE TIMES





कानपुर नगर - यूपी मे ग्राम पंचायत के चुनाव के पूर्व अपना दल एस को एक बड़ा झटका लगा है। अपना दल एस से टूट कर पार्टी ने एक नई पार्टी अपना मोर्चा का गठन किया है। वहीं अपना मोर्चा का गठन करने वाले बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा अपना दल एस के 11 विधायक और संसद उनके साथ हैं। वहीं बृजेंद्र प्रताप सिंह ने अपना दल एस पर परिवार वाद का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति पत्नी पूरी पार्टी अकेले चलाना चाह रहे हैं। अपना दल एस के राष्ट्रीय संयोजक लंबे समय से पार्टी का नया अध्यक्ष बनाने की मांग उठा रहे थे जिसको लेकर उन्होने परिवाद के खिलाफ आवाज उठाई है। पति और परिवार की जगह किसी और को अपना दल एस का अध्यक्ष बनाने के लिए 10 वर्षों से आवाज उठाई जा रही है। यह पार्टी सोनेलाल पटेल ने किसान और गरीबों की लड़ाई लड़ने के लिए बनाई थी। अपना दल एस की तरह ही NDA का हिस्सा बनकर अपना मोर्चा पंचायत चुनाव लड़ेगी।अपना मोर्चा के बैनर और झंडे मे चौधरी नरेंद्र सिंह और सोनेलाल पटेल की तस्वीर होगी। यह निर्णय कानपुर के केशव नगर स्थित पार्टी के कार्यालय मे बैठ कर लिया गया है।
संवाददाता हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages