सरेराह छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले युवक की पुलिस से हुई मुठभेड़ - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

18/07/2025

सरेराह छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले युवक की पुलिस से हुई मुठभेड़

NINE ONE TIMES






कानपुर नगर - चकेरी थाना पुलिस को एक भारी सफलता हाथ लगी है। कल देर रात चकेरी पुलिस ने चेकिंग अभियान चला कर छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले व पास्को एक्ट के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ मे घायल हुए आरोपी को उपचार के लिए पुलिस ने कानपुर सीएचसी मे भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया है। 
बता दें कि बीते शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार द्वारा एक 12वीं की छात्रा के साथ सरेराह छेड़खानी की गई थी। जिसमे छात्रा द्वारा दी गई तहरीर मे पुलिस ने छेड़छाड़ और पास्को जैसी गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित करी थी। इसके बाद घटनास्थल पर लगे ऑपरेशन त्रिनेत्र के माध्यम से आरोपी की पहचान करी गई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई। 
वहीं इस पूरे मामले मे डीसीपी पूर्वी सत्यजीत सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कल देर रात्रि चकेरी पुलिस द्वारा रेलवे लाइन सनिगवां के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देख गाड़ी मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करने की कोशिश करी तो उसने पुलिस पर फायर झोकना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही पर आरोपी के दाएं पैर पर गोली लगने से वह वहीं गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा घायल आरोपी को कानपुर सीएचसी अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस की पूछताछ मे आरोपी ने अपना नाम बर्रा विश्व बैंक के निवासी आदित्य गुप्ता बताया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया है।
संवाददाता हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages