संदिग्ध आतंकी अब्दुल करीम टुंडा को किया बरी हैदराबाद की अदालत ने - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

05/03/2020

संदिग्ध आतंकी अब्दुल करीम टुंडा को किया बरी हैदराबाद की अदालत ने


 


📍 हैदराबाद में 1998 में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के मामले में षड्यंत्र रचने के आरोपी सैयद अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को यहां एक अदालत ने मंगलवार को बरी कर दिया. 


🚨 अभियोजन पक्ष द्वारा टुंडा के खिलाफ अदालत में पर्याप्त साक्ष्य पेश न कर पाने के कारण न्यायाधीश ने टुंडा को बरी कर दिया. 


🚔 *कौन है करीम टुंडा??*
टुंडा के लश्कर ए तैयबा आतंकी संगठन का सदस्य और बम बनाने में माहिर होने का संदेह है. हैदराबाद में गणेश उत्सव के दौरान विस्फोट करने का षड्यंत्र रचने के आरोप में 1998 में टुंडा और अन्य के खिलाफ यहां मामला दर्ज किया गया था.


🚔 हैदराबाद पुलिस के अनुसार इस मामले में टुंडा सह षड्यंत्रकारी था और उसने कुछ अन्य आरोपियों को बम बनाने का प्रशिक्षण दिया था. टुंडा को लश्कर ए तय्यबा का कट्टर आतंकवादी माना जाता है.


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages