👉 *कोरोनावायरस के कारण  दिल्ली में सभी प्राइमरी स्कूलों को 25 दिन ताला* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/03/2020

👉 *कोरोनावायरस के कारण  दिल्ली में सभी प्राइमरी स्कूलों को 25 दिन ताला*

 



🎯 कोरोनावायरस को लेकर सरकार चिंतित है। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को संसद में बयान दिया। उन्होंने राज्यसभा में कहा कि संक्रमित पाए गए सभी 30 मरीजों की निगरानी की जा रही है।


⚡ सभी की हालत स्थिर है। इन मामलों पर नजर रखने के लिए मंत्रियों का समूह बनाया गया है। विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों की 21 एयरपोर्ट और 12 बंदरगाहों पर स्क्रीनिंग की जा रही है। 


📞 इनके फोन नंबर और पते नोट किए गए हैं। इस बीच दिल्ली सरकार ने अपने सभी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी है और पांचवीं तक के सभी स्कूलों को 31 तक बंद किए जाने के निर्देश दिए हैं। 


🙍‍♂ उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेल्जियम के ब्रसेल्स की यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। मोदी को वहां यूरोपियन यूनियन और भारत के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेना था।


● देश में अब तक कोरोना के 30 मामलों की पुष्टि, जांच के लिए 19 नए लैब बनाए जाएंगे


● भारत आने वाले यात्रियों के फोन नंबर और पते एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर ही नोट किए जा रहे


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages