*मरो या मार डालो जो भी आए काट डालो वायरल हो रहा रागिनी तिवारी का दिल्ली में हिंसा भड़काने का कथित वीडियो* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/03/2020

*मरो या मार डालो जो भी आए काट डालो वायरल हो रहा रागिनी तिवारी का दिल्ली में हिंसा भड़काने का कथित वीडियो*


Delhi Violence: सोशल मीडिया पर लोग रागिनी तिवारी के वीडियो शेयर कर उन्हें दिल्ली में दंगे भड़काने का आरोपी ठहरा रहे हैं*
 


*सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने वाली महिला का नाम रागिनी तिवारी बताया जा रहा है*
*दिल्ली हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है दंगों के बढ़ने की वजह कई शीर्ष नेताओं के बयानों को बताया जा रहा है कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा पर कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक महिला को गद्दारों को मारने और काटने के लिए कहते देखा जा सकता है। महिला का नाम रागिनी तिवारी बताया गया है। कहा जा रहा है कि रागिनी ने यह वीडियो घटनास्थल पर खड़े हो कर ही फेसबुक पर लाइव किए थे। हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है*


*वायरल वीडियो में महिला का क्या बयान❓: जो वीडियो वायरल हुए हैं, उनमें से एक में महिला कहती है- दिल्ली पुलिस लठ्ठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं मोटे-मोटे लठ्ठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं जरूरत पड़ी तो हमें बुलाओ, हम तुम्हारे साथ हैं अरे क्या हुआ भीमटी है क्या जो भी गद्दार है उसे काट डालो-काट डालो बहुत हुआ सनातन पर वार अब नहीं सहेंगे वार। आर-पार की लड़ाई, सभी सनातनियों बाहर आओ  मरो या मार डालो बाद में देखी जाएगी जो खून अब न खौला, खून नहीं वो पानी है*


*एक अन्य वीडियो में यही महिला कहती है- “पूरा रोड हमने जाम किया है बहुत शौक है न शाहीन बाग बनाने का अब देख शाहीन बाग किसे कहते हैं सेकुलरों तुम्हें शर्म आनी चाहिए तुम्हारे धर्म पर खतरा है, राष्ट्र पर खतरा, लेकिन तुम्हें होश नहीं है डूब के मर जाओ सभी सनातनी दिल्ली के भाइयों-बहनों मौजपुर, बाबरपुर मेट्रो स्टेशन जल्दी से जल्दी पहुंचें यहां हम लोग एक जुट हो कर जाफराबाद के विरोध में रोड जाम करेंगे*


*फेसबुक ने प्रोफाइल हटाईः* *रागिनी तिवारी बताई जा रही इस महिला की फेसबुक प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किए जा रहे इन्हें शेयर कर कहा जा रहा है कि वह बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है और उसने बिहार यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है फेसबुक में रागिनी के पेज के 28 हजार फॉलोअर्स हैं*


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages