* 2 मीटर तक ही फैलता है *कोरोना - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/03/2020

* 2 मीटर तक ही फैलता है *कोरोना

 



⚡ कोरोनावायरस से जुड़े कई मिथकों का खुलासा देश के सबसे बड़े अस्पताल ने किया है. दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक डॉ. 


 👨‍⚕ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि एक स्वस्थ इंसान को मास्क पहनने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आजतक से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस 1 ह्यूमन वायरस है. 


👉 इसका जानवरों से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि नॉनवेज खाने से कोरोनावायरस नहीं होता है.


😷 *क्या आपको मास्क की जरूरत है?*


👨‍⚕ एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोरोनावायरस से खौफ में जीने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ इंसान को मास्क पहने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. 


👉 अगर किसी को जुकाम-खासी है और वो चाहता है कि उसका इंफेक्शन किसी और को ना हो, तो वह मास्क पहन सकता है. 


💁‍♂ उन्होंने कहा कि एन-95 मास्क भी सिर्फ उन्हीं लोगों को पहनने की जरूरत है जो पेशेंट के साथ डील कर रहे हैं यानी कि कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज कर रहे हैं. इसका मतलब है कि हेल्थ केयर वर्कर्स को मास्क पहनने की जरूरत है.


🎯 *2 मीटर तक ही जा पाता है वायरस*


👨‍⚕ डॉ. गुलेरिया ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के आसपास में किसी शख्स को कोरोनावायरस हुआ है, तो पूरी आबादी को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोरोनावायरस एक ड्रॉपलेट इनफेक्शन है जो 2 मीटर तक ही जा पाता है. 


💁‍♂ उन्होंने कहा कि अगर कोरोना से पीड़ित कोई शख्स खांसता है तो इसका वायरस 2 मीटर की दूरी तक हवा में रहता है और अगर कोई व्यक्ति उस वक्त उस हवा को सांस के जरिए अंदर लेता है तो उसे यह इंफेक्शन हो सकता है. 


👉 यह वायरस सरफेस यानी सतह पर यानी दरवाजे टेबल या किसी और सतह पर आ सकता है इसलिए हाथ धोते रहना बहुत जरूरी है.


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages