पहले से थी संक्रमित कनिका कपूर एफआईआर से खुलासा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

25/03/2020

पहले से थी संक्रमित कनिका कपूर एफआईआर से खुलासा


 


👀 बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ एफआईआर से बड़ा खुलासा हुआ है. एफआईआर के मुताबिक, 14 मार्च को एयरपोर्ट पर ही पता चल गया था कि कनिका कपूर कोरोना संक्रमित हैं. 



  1. 11 मार्च को ही कनिका कपूर  लखनऊ आ गई थीं. लंदन से लौटी कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं. कनिका कपूर पर लखनऊ के गोमती नगर, हजरतगंज और सरोजनी नगर में एफआईआर दर्ज की गई है.

  2.  कनिका कपूर लखनउ में 11 से 17 मार्च तक तीन पार्टियों में शामिल हुई थी, इनमें से एक पार्टी में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी शामिल हुए थे. 15 मार्च की पार्टी में बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह दुष्यंत सिंह अपनी मां और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी शामिल हुए थे.

  3. कनिका कपूर 12 और 13 मार्च को कानपुर में रुकी. कानपुर में वो एक पार्टी में शामिल हुई. इसके अलावा अपने मामा विपुल टंडन के कल्पना अपार्टमेंट में गृह प्रवेश में शामिल हुई थी.

  4. कनिका कपूर की पार्टी में कौन-कौन लोग शामिल हुए? कहां-कहां पार्टी हुई? कितने लोग इसके संपर्क में आए? इसे लेकर यूपी के प्रमुख सचिव गृह ने जांच के आदेश दिए हैं.


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages