हर खाताधारक का पैसा सुरक्षित * वित्त मंत्री - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/03/2020

हर खाताधारक का पैसा सुरक्षित * वित्त मंत्री

 



🙎‍♀ वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि यस बैंक को बचाने के लिए सरकार और आरबीआई साथ काम कर रहे हैं।


👉 वित्त मंत्री ने हर खाताधारक को भरोसा दिलाया कि उनका पैसा सुरक्षित है और वे लगातार आरबीआई के संपर्क में हैं। 


💁‍♀ उन्होंने कहा कि सरकार बैंक के लिए जल्द ही रिजोल्यूशन प्लान लेकर आएगी। सीतारमण ने कहा कि पिछले दो महीनों से वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति को देख रही हैं। 


⚡ अभी लिए गए निर्णय सभी के हित में हैं। उन्होंने कहा कि वह आरबीआई से बात करेंगी कि यस बैंक के जमाकर्ताओं को नकदी की समस्या का सामना न करना पड़े। 


🎯 *यस बैंक का समाधान बहुत तेजी से कर लिया जाएगा: आरबीआई गर्वनर*


⚡ आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि बैंक से जुड़े मुद्दों का समाधान बहुत जल्दी कर लिया जाएगा। 


 🗓 इसके लिए 30 दिन की समय सीमा तय की गई है। रिजर्व बैंक इस दिशा में जल्द कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि यस बैंक पर रोक लगाने का निर्णय किसी एक इकाई को ध्यान में रखकर नहीं किया गया है। 


👉 यह निर्णय देश के बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने के लिए किया गया है।


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages