कल्याणपुर सेक्स रैकेट का खुलासा, 8 लोग गिरफ्तार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/03/2020

कल्याणपुर सेक्स रैकेट का खुलासा, 8 लोग गिरफ्तार


सेक्स रैकेट चल रहा था वेबसाइट के जरिए किराए के मकान में


कानपुर । कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है जिसमें पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है । जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास इलाके में वेबसाइट के जरिये चल रहे एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट चला रहे थे जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मौके से 8 लोगो को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाई करते हुए जेल भेज दिया है। इन 8 लोगों में पश्चिम बंगाल और नेपाल की लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का बड़े पैमाने पर रैकेट चलाया जा रहा था जिसका पुलिस ने खुलासा किया है। डीआईजी ने बताया कि आवास विकास इलाके में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी करते हुए तीन लड़कियों के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया है यह काफी समय से देह व्यापार का काला कारोबार कर रहे थे। यह लोग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कस्टमर को बुलाते थे और इस गोरखधंधे में लिप्त थे यह लोग एक वेबसाइट के जरिए युवकों को नौकरी के नाम पर फंसाते थे यह वेबसाइट विनीत शुक्ला द्वारा बनाई गई थी जो उसे संचालित कर रहा था पुलिस ने सभी गिरफ्तार करते हुए गैंगस्टर की कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages