🎯 *कैसे रहें!! सकारात्मक * उदास होने पर भी ? - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

03/03/2020

🎯 *कैसे रहें!! सकारात्मक * उदास होने पर भी ?


 


ब आप उदास होते हैं तो आपकी खुद की लाइफ और दुनिया आपको बदसूरत लगने लगती है।  लेकिन जब आप खुश होते हैं तो आपको अपनी लाइफ और यह दुनिया खूबसूरत लगने लगती है। जीवन हमेशा सीधा नहीं चलता। खुशी है तो गम भी हैं। जब हम खुश होते हैं तो सकारात्मक रहना आसान होता है।  लेकिन आज हम जानेंगे उदास होने पर सकारात्मक कैसे रहें।


भले ही हम कितने भी सकारात्मक (Positive) रहें। जब प्रॉब्लम आती हैं तो कहीं न कहीं नकारात्मक विचार (Negative Thoughts) आते ही हैं कभी इतना कठिन समय आ जाता है कि आपको अपना जीवन बोझ लगने लगता है। इसका मतलब यह नहीं है की आपको हार मान लेनी चाहियें। आपको जीना छोड़ देना चाहियें। याद रखें जब भी कोई कठिन समय आता है।  यह वही समय होता है जब आप अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। यह बुरे दिन नहीं होते, यह आपके व्यक्तित्व निर्माण के दिन होते हैं। बस कोई सवर जाता है और कोई बिखर जाता है।


सफल और असफल व्यक्ति में यही फर्क है। सफल व्यक्ति के जीवन में भी कठिनाई आती हैं और असफल व्यक्ति के जीवन में भी कठिनाई आती हैं पर सफल व्यक्ति इसको सकरात्मता से और एक अवसर के रूप में देखता है जबकि असफल व्यक्ति इसके विपरीत होता है।


दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हैं जिसकी लाइफ में सुख दुख न आएं। सबसे पहले आपको यह समझना होगा की आपकी लाइफ में जो कुछ भी होता है, अच्छा या बुरा यह परिथितियाँ होती हैं यह आप कर डिपेंड करता है की उस परिस्थिति में आप सकारातमक रहें या नकारात्मक।


थॉमस एडिसन का कहना था ‘जिसके जीवन में जितनी ज्यादा प्रोब्लेम्स आती हैं वो उतना ही सफल होता है।’ आपका सही निर्णय आपके अनुभव से आता है और आपका अनुभव आपके बुरे समय से। बुरा समय आपको मजबूत बनाने के लिए आता है , यह आप पर डिपेंड करता है कि आप उस समय को कैसे देखते हैं।


श्री कृष्ण कहते हैं “योद्धा किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होता हैं, वो सिर्फ लड़ता है। यदि आपको सकारात्मक रहना है तो याद रखें आप हारने के लिए नहीं बने। आप अपने सपने को पाने के लिए बने हैं। भगवान भी उसी पर भरोसा करते हैं जो खुद पर भरोसा करता है।


एक कहावत है, “आप वही बन जाते हैं जो आप ज्यादातर समय सोचते हैं।” अपने सपनो को, अपने लक्ष्य को हमेशा अपने दिमाग में रखें और अपने आप को सकारात्मक बनाए रखें।


याद रखें जीवन में कठिन समय से गुजरे बिना आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते और आप कभी सफल नहीं हो सकते। कठिन समय आपको हमेशा कुछ सिखाने की कोशिश कर रहा है। इसलिए, उन सबक पर अपना ध्यान केंद्रित करना सीखें जो जीवन आपको सिखाने की कोशिश कर रहा है। 


अपने अंदर इतना जूनून पैदा कीजिये उस लक्ष्य को पाने का कि बड़ी बड़ी कठियाईयाँ भी छोटी लगने लगें। 


 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages