सड़क पर ना आएं आवारा पशु* योगी के दौरे को देखते हुए इंजीनियरों की लगाई ड्यूटी, - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

28/01/2020

सड़क पर ना आएं आवारा पशु* योगी के दौरे को देखते हुए इंजीनियरों की लगाई ड्यूटी,


*उत्तर प्रदेश*
*CM योगी के दौरे को देखते हुए इंजीनियरों की लगाई ड्यूटी, दिया आदेश- गैंग के साथ रस्सी लेकर पहुंचे, सड़क पर ना आएं आवारा पशु*
*उत्तर प्रदेश  
*मिर्जापुर से खबर है कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय की ओर से एक आदेश जारी करके 9 इंजीनियरों की ड्यूटी सीएम योगी के संभावित दौरे के दौरान लगाई गई है. इस ड्यूटी के दौरान उन्हें आवारा पशुओं की पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई है*
*Updated : January 28, 2020 13:31 IST*


*सीएम योगी ने सोमवार को बिजनौर में गंगा यात्रा का शुभारंभ किया*
*5 दिवसीय गंगा यात्रा में केन्द्र सरकार के 8 मंत्री होंगे शामिल 9 इंजीनियरों की ड्यूटी सीएम योगी के संभावित दौरे के दौरान लगाई गई है*
*लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिजनौर में गंगा यात्रा का शुभारंभ किया. पांच दिवसीय गंगा यात्रा में केन्द्र सरकार के आठ मंत्री और जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे. गंगा यात्रा दो मार्गों से निकाली जाएगी. यात्रा बिजनौर से कानपुर तक और बलिया से कानपुर तक निकाली जाएगी. पांच दिन चलने वाली गंगा यात्रा में इसके रास्ते में पड़ने वाले सभी 27 जिलों के प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहेंगे. इसी बीच मिर्जापुर से खबर है कि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय की ओर से एक आदेश जारी करके 9 इंजीनियरों की ड्यूटी सीएम योगी के संभावित दौरे के दौरान लगाई गई है. इस ड्यूटी के दौरान उन्हें आवारा पशुओं की पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई है*
*जारी किए गए आदेश में कहा गया है, '27-01-2020 से 31-02-2020 तक होने वाली प्रस्तावित गंगा यात्रा में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की संभावना है. इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन मिर्जापुर से बिरोही तक अवर अभियंता की ड्यूटी लगाई जाती है.' साथ ही कहा गया है कि ये अवर अभियंता अपनी गैंग के साथ 29 जनवरी को 8-10 रस्सियां लेकर वहां पहुंचे. अगर आवारा पशु सड़क पर आएं तो उनका बांध कर रखें. ताकि मुख्यमंत्री के आवागमन में कोई दिक्कत ना हो. वहीं मीडिया में खबरें आने के बाद मिर्जापुर के डीएम ने सफाई देते हुए कहा कि यह आदेश गलती से जारी हो गया था*


*बता दें, सीएम योगी ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरह दिल्ली सरकार भी कर्तव्य का निर्वहन करती तो यमुना भी उतनी निर्मल हो जाती जितनी कानपुर मे गंगा. मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब 2014 में काशी चुनाव लड़ने गए थे तो उन्होंने कहा था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है. उन्होंने गंगा को स्वच्छ करने के लिए अपना वादा निभाते हुए नमामि गंगे परियोजना बनाई जिसकी वजह से कानपुर मे भी गंगा निर्मल हो गयी. उन्होंने कहा कि कानपुर में सीवेज का इतना गंदा पानी गिरता था कि पानी में ऑक्सीजन स्तर बहुत कम हो गया था और इससे वहां जलीय जीवों का अस्तित्व ही नहीं रहा था.*
*साथ ही उन्होंने बताया कि इसीलिए बिजनौर और बलिया से आज निकल रही दोनों गंगा यात्रा 31 जनवरी को कानपुर मे मिलेंगी, क्योंकि कानपुर नमामि गंगे का सबसे महत्वपूर्ण बिंदु था. मुख्यमंत्री ने गंगा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंगा से लगे इलाकों की जमीन इतनी उर्वर है कि विश्व की 40 प्रतिशत आबादी का पेट भर सकती है.  उन्होंने गंगा किनारे के गांवो के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए बताया कि गंगा किनारे के हर जिले मे एक नर्सरी खुलेगी जिससे किसान खेत की मेड़ पर लगाने के लिए मुफ्त फलदार वृक्ष ले सकेंगे और मार्केटिंग भी सरकार कराएगी.*


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages