भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को मिली सशर्त जमानत, 4 हफ्ते तक दिल्ली से बाहर रहने का आदेश:- - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

16/01/2020

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को मिली सशर्त जमानत, 4 हफ्ते तक दिल्ली से बाहर रहने का आदेश:-

*:-*
*नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के दरियागंज हिंसा मामले में चंद्रशेखर आजाद की गिरफ्तारी हुई थी इस मामले में कोर्ट ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं और पीएम का सम्मान करना होगा*


*नई दिल्ली भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को तीस हजारी कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई अदालत ने कहा कि चंद्रशेखर अगले 4 हफ्ते तक दिल्ली में नहीं रहेंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए कोर्ट ने यहां नहीं रहने का आदेश दिया है*


*नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के दरियागंज हिंसा मामले में चंद्रशेखर आजाद की गिरफ्तारी हुई थी अदालत ने बताया कि जब तक मामले में चार्जशीट दायर नहीं होती है, तब तक वो हर शनिवार को सहारनपुर में एसएचओ के यहां पेश होंगे*


*इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ सबूत पेश नहीं करने पर दिल्ली पुलिस को जमकर फटकार लगाई थी*


*तीस हजारी कोर्ट ने कहा कि जो ग्रुप प्रोटेस्ट करता है उसपर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुचाने का आरोप भी लगता है दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कहा है कि जो हिंसा हुई है और सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ उसकी जिम्मेदारी चंद्रशेखर आजाद को है चंद्रशेखर के वकील महमूद प्राचा ने कोर्ट में चंद्रशेखर द्वारा किए गए ट्वीट भी पढ़कर सुनाया*


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages