*मां को घर में बद कर घूमने निकल गया बेटा, 10 दिन तक भूख से तड़पती रही बुजुर्ग मां* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

27/01/2020

*मां को घर में बद कर घूमने निकल गया बेटा, 10 दिन तक भूख से तड़पती रही बुजुर्ग मां*


*अलीगढ़, 26 January, 2020 घर में बुजुर्ग महिला भूख मिटाने के लिए मिर्च का डब्बा खोलकर वही खाए जा रही थी कमरे में सबकुछ अस्त-व्यस्त था बेटी की शिकायत पर बुजुर्ग महिला के बेटे पर केस दर्ज कर लिया गया है*
 
*घर में बंद कर घूमने निकल गया बेटा, 10 दिन तक तड़पती रही मां बेटी ने ताला तोड़कर बुजुर्ग महिला को निकाला*


*उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक  बेटे ने अपनी 90 साल की बुजुर्ग मां को घर में बंद कर चले जाने का मामला सामने आया है 10 दिन बाद बेटी को डरावना सपना आया तो घबराई बेटी घर पहुंची बेटी ने मां को पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़कर बाहर निकाला मां की हालत देख फफक पड़ी बेटी ने अपने भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. घटना शहर कोतवाली के मोहल्ला शेर खान की है*


*इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जानकारी के अनुसार मोहल्ला शेर खान निवासी 90 साल की असगरी अपने बेटे जलालुद्दीन के साथ रह रही थीं. बताया जाता है कि जलालुद्दीन अपनी बुजुर्ग मां को घर में बंद कर परिवार के साथ मौज-मस्ती करने निकल गया. बुजुर्ग मां 10 दिन तक घर में ऐसे ही भूखी-प्यासी पड़ी रही असगरी की बेटी को डरावना सपना आया और उसे घर की याद अचानक बहुत सताने लगी तो बेटी अपने घर पहुंची*



*बेटी जब घर पहुंची तो बाहर ताला लगा मिला उसे आस-पड़ोस के लोगों से पता चला कि जलालुद्दीन अपनी पत्नी और बेटियों के साथ 10 दिन पहले कहीं गया लेकिन मां को जाते नहीं देखा गया था बेटी को मां की चिंता हुई और उसने पड़ोसियों की सहायता से दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया ताला तोड़कर घर में पहुंचते ही जो मंजर दिखा सबकी आंखें छलक आईं बेटी फफक कर रो पड़ी*



*मिर्च खा रही थी बुजुर्ग मां*


*घर में बुजुर्ग महिला भूख मिटाने के लिए मिर्च का डब्बा खोलकर वही खाए जा रही थी. कमरे में सबकुछ अस्त-व्यस्त था. बेटी यह देख दहाड़े मारकर रोने लगी पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला को खाना खिलाया तब जाकर वह थोड़ी सामान्य हुई. बेटी ने इस घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने बेटी की शिकायत पर जलालुद्दीन उसकी पत्नी अतिका अंजुम और उसकी बेटियों सायमा और सना जमाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है*


*हर कोई कर रहा निंदा*


*इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को जिसने भी देखा, वही जलालुद्दीन की निंदा कर रहा है. इस संबंध में अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश कुलहरि ने कहा कि बुजुर्ग महिला की बेटी की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी*


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages