*लखनऊ, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन मायावती जी का 64वां जन्मदिन 15 जनवरी को है। पिछली बार की तरह बसपा प्रमुख बहिन मायावती जी का जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा हालांकि बहिन मायावती जी जब सत्ता में थीं तब जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया जाता था इस मौके पर वह लखनऊ में माल एवेन्यू स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 9 बजे प्रेसवार्ता भी करेंगी*
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बहिन मायावती जी *मेरे संघर्षमय जीवन का सफरनामा-15' पुस्तक का विमोचन भी करेंगी* प्रति वर्ष बसपा मुखिया की तरफ से जारी होने वाली इस पुस्तक को *ब्लू बुक भी कहा जाता है* इस किताब में बहिन मायावती जी अगले एक सालों तक के लिए अपने सियासी रोड मैप के बारे में अपने कार्यकर्ताओं को बताती हैं वह इस बार किताब के 15 वें संस्करण का हिंदी और अंग्रेजी में विमोचन करेंगी
*जिला केंद्रों पर मनाया जाएगा जन्मदिन:-*
बसपा प्रमुख बहिन मायावती जी का जन्मदिन हर वर्ष की तरह जिला केंद्रों पर जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें गरीबों के लिए उपहार वितरित किए जाएंगे और केक काटा जाएगा। सुबह लखनऊ में प्रेसवार्ता के बाद बहिन मायावती जी दिल्ली कार्यालय में जन्मदिन मनाएंगी विधानसभा क्षेत्रवार पार्टी फंट का कोटा तय किया गया है सूत्रों का कहना है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से *न्यूनतम पांच लाख रुपये पार्टी फंड में जमा कराने को कहा गया है विधानसभा क्षेत्र प्रभारी को भी फंड जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है*

No comments:
Post a Comment