कन्नौज में बस व ट्रक की टक्कर में धूं धूंकर जली बस, कई यात्रियों के जलने की खबर, - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/01/2020

कन्नौज में बस व ट्रक की टक्कर में धूं धूंकर जली बस, कई यात्रियों के जलने की खबर,

*ब्रेकिंग न्यूज..*


, मौके पर हुक्मरानों और पुलिस सहित पहुंची फायर बिग्रेड राहत में जुटी, UPCM ने लिया हादसे का संज्ञान, DM SP को पहुंचने के निर्देश, फर्रुखाबाद विमल बस सर्विस मे छिबरामऊ के घिलोई मे हुआ हादसा।
 *बस में 50 सवारी थे जिसमें 10 निकल पाए 40 फंसे होने की आशंका*
[विमल बस सर्विस की बस जयपुर जा रही थी
80 लोग थे बस में सवार
गम्भीर रूप से झुलसे लोग तिर्वा मेडिकल कॉलेज किए गए रेफर
छिबरामऊ(कन्नौज), समृद्धि वेब
छिबरामऊ विकास खण्ड के ग्राम धिलोई में फर्रुखाबाद की विमल बस सर्विस की बस में ट्रक से टकराने के बाद आग लग गयी। बस में लगभग 80 लोग सवार थे, जिसमें 35 से अधिक लोग जिन्दा भस्म हो गये। लगभग 25 लोगों को छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल में आये, जिसमें आधा दर्जन लोगों की हालत बेहद गम्भीर है। घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया 20 से 25 लोग ही बस की खिड़कियां तोड़कर निकल सके। बस और ट्रक दोनों खाक हो गये।


 


जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग आठ बजे फर्रुखाबाद की विमल बस सर्विस की प्राइवेट बस संख्या यूपी 76 के-7255 छिबरामऊ के ग्राम धिलोई में ट्रक से टकरा गयी। ट्रक से टकराने के बाद बस में आग लग गयी। बस में लगभग 80 लोग सवार थे। सूत्र बताते हैं कि आग इतनी भयंकर थी लोगों सवारियों को निकलने का मौका नहीं मिला। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। एक गाड़ी से आग नहीं बुझी तो दूसरी गाड़ी मंगायी गयी। आग इतनी भयावह थी कि 35 से अधिक लोग बस में जिन्दा भस्म हो गये। अपर जिलाधिकारी गजेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गये। बस में बड़े हादसे की आशंका जतायी जा रही है। कुल 20-25 लोग ही बस से निकल सके हैं। सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती यात्रा गहरे सदमे में हैं। पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पाण्डेय देर रात्रि सौ शैय्या अस्पताल पहुंचीं और उन्होंने घटना की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन से उपचार में कोताही न बरतने की हिदायत दी।



झुलसे लोगों में रितिक कुमार पुत्र मनोज निवासी सुभाषनगर सौरिख, रामबाबू चौरसिया पुत्र प्रेमनारायण निवासी सौरिख, पंक्षी पुत्र गोपाल निवासी तालग्राम, नरसिंह पुत्र भीमसेन निवासी तालग्राम, ओमवीर पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी ग्राम कुतुबपुर सौरिख, खुशबू पत्नी ओमवीर तथा इनका साढ़े तीन वर्षीय पुत्र आहान निवासी कुतुबपुर सौरख, बृजमोहन पुत्र तुलाराम निवासी नगला जयसी सौरिख, शकील खाँ पुत्र शहनूर निवासी रूपपुर सौरिख शामिल हैं। सुहेल पुत्र इकबाल निवासी जयपुर ग्राम रम्पुरा में आया था। वह वापस जयपुर जय रहा था। सुहेल गम्भीर रूप से झुलस गया। इसके अतिरिक्त नायक पुत्र जमील अहमद निवासी कन्नौज, सलमान पुत्र मुश्ताक, नरसिंह पुत्री फकीरे निवासी मोहल्ला कोलियान छिबरामऊ, रमन गुप्ता, रेखा यादव पत्नी दिनेश निवासी शास्त्रीनगर छिबरामऊ, विमलेश पुत्र राकेश निवासी धीरपुर गुरसहायगंज, रामप्रकाश पुत्र ईश्वरदीन निवासी हरदोई, नरसिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी गुरसहायगंज, जितेन्द्र पुत्र रामसहाय निवासी हरदोई झुलस गये। ढाई वर्ष के दो मासूम तथा एक चार वर्ष का बच्चा गम्भीर रूप से झुलसा है। अस्पताल में मौजूद सभी झुलसे लोग सदमे में हैं।


प्रशासन ने अभी तक हादसे को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। झुलसे लोगों से बातचीत के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है हादसे में 35 से अधिक लोगों के मरने की सम्भावना है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages