देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन के बीच लागू हुआ नागरिकता संशोधन कानून* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/01/2020

देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन के बीच लागू हुआ नागरिकता संशोधन कानून*


 



_केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन_


 



भारी हिंसा व विरोध प्रदर्शनों के बीच नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) 2019 आज से पूरे देश में लागू हो चुका है. इसको लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.
देश भर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है. वहीं नागरिकता कानून पर देश के कई इलाकों में हिंसा भी देखने को मिली है. साथ यूपी और कर्नाटक में इस कानून के विरोध करते हुए 25 से ज्यादा लोगो ने अपनी जान तक गवां दी हालांकि अब सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) 2019 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही 10 जनवरी 2020 से ही नागरिकता संशोधन कानून पूरे देश में लागू हो चुका है.
गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में लिखा है, ‘केंद्रीय सरकार, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 (2019 का 47) की धारा 1 की उपधारा (2) द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 10 जनवरी 2020 को उस तारीख के रूप में नियत करती है जिसको उक्त अधिनियम के उपबंध प्रवृत होंगे.’


 



*रेहान अंसारी 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages