अमित शाह पर प्रशांत किशोर का पलटवार- परवाह नहीं तो लागू करें CAA-NRC की क्रोनोलॉजी* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

24/01/2020

अमित शाह पर प्रशांत किशोर का पलटवार- परवाह नहीं तो लागू करें CAA-NRC की क्रोनोलॉजी*

*अमित शाह पर प्रशांत किशोर का पलटवार- परवाह नहीं तो लागू करें CAA-NRC की क्रोनोलॉजी*
*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विपक्षी नेताओं के बीच इन दिनों नागरिकता संशोधन एक्ट के मसले पर आर-पार की लड़ाई जारी है. इस बीच सहयोगी जदयू नेता प्रशांत किशोर ने बुधवार को अमित शाह के बयान पर पलटवार किया और कहा कि वे विरोध की परवाह नहीं करते तो CAA, NRC को लागू करें*



अमित शाह पर प्रशांत किशोर का पलटवार- परवाह नहीं तो लागू करें CAA-NRC की क्रोनोलॉजीप्रशांत किशोर ने सरकार पर साधा निशाना
CAA के मुद्दे पर प्रशांत किशोर का हमला‘नागरिक की असहमति खारिज करना ताकत नहीं’अमित शाह ने लखनऊ रैली में दिया था बयान
नागरिकता संशोधन एक्ट के मसले पर जनता दल (यू) के उपाध्यक्ष और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार मोर्चा खोले हुए हैं. बुधवार को एक बार फिर प्रशांत किशोर ने ट्विटर के जरिए इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि वो विरोध की परवाह नहीं करते तो CAA, NRC लागू करने पर आगे बढ़ें. बता दें कि मंगलवार को ही अमित शाह ने चुनौती दी थी कि केंद्र सरकार CAA पर बिल्कुल भी पीछे नहीं हटेगी.


जदयू नेता प्रशांत किशोर ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, ‘नागरिकों की असहमति को खारिज करना किसी भी सरकार की ताकत को नहीं दर्शाता है. अमित शाह जी, अगर आप CAA, NRC का विरोध करने वालों की फिक्र नहीं करते हैं तो फिर आप इस कानून पर आगे क्यों नहीं बढ़ते हैं. आप कानून को उसी तरह लागू करें जैसे की आपने देश को इसकी क्रोनोलॉजी समझाई थी.’


*4,643 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं पीके लगातार कर रहे हैं विरोध*


बता दें कि भले ही जदयू ने राज्यसभा, लोकसभा में इस कानून के पक्ष में मतदान किया हो लेकिन प्रशांत किशोर लगातार इसपर अलग राय रख रहे हैं. उन्होंने ट्विटर से ही इस कानून के खिलाफ मोर्चा खोला, अपनी पार्टी के पक्ष पर भी सवाल खड़े किए और अन्य विपक्षी दलों से इस कानून के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने को कहा.



*प्रशांत किशोर के लगातार विरोध के बाद ही बिहार में नीतीश कुमार ने ऐलान किया था, उनके राज्य में नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजन लागू नहीं होगा. इसके अलावा उन्होंने विधानसभा में CAA पर चर्चा करने की भी वकालत की थी*


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages