*जानें लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे के बारे में* - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

14/01/2020

*जानें लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे के बारे में*

 


e
लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सिस्टम पर मुहर लगा दी है। सोमवार को योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लखनऊ और गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर की तैनाती के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इस फैसले के बाद सुजीत पांडे लखनऊ के और आलोक सिंह गौतमबुद्ध नगर के पहले पुलिस कमिश्नर बने हैं। योगी सरकार ने पुलिस सुधार की दिशा में इसे बड़ा कदम बताया है। 



आपको बता दें कि सुजीत पांडे फिलहाल प्रयागराज में एडीजी पद तैनात हैं। पूर्व में आईजी रेंज लखनऊ भी रह चुके हैं। 



आईपीएस सुजीत पांडेय निभा चुके हैं सीबीआई से लेकर कई अहम जिम्मेदारी


मूल रुप से भागलपुर (बिहार) के रहने वाले सुजीत पांडेय 1994 बैच के आईपीएस हैं। इनके पिता बिहार कैडर में आईएएस ऑफिसर रह चुके हैं। सुजीत पांडेय सीबीआई में सात साल तैनात रहे हैं। इन्होंने बॉम्बे ब्लास्ट, नंदी ग्राम समेत अन्य कई बड़े बम ब्लास्ट मामलों पर काम किया है। वहीं यूपी में 12 से अधिक जिलों की कमान संभाली है। सुजीत पांडेय आईजी एसटीएफ की चार्ज भी संभाल चुके हैं। कुछ जानकारों के मुताबिक पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह के समय में कुछ अंदरूनी विवाद के चलते आईपीएस सुजीत पांडेय को साइड लाइन कर दिया गया था। वहीं उन्हें आईजी टेलीकॉम का जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। हालांकि डीजीपी ओपी सिंह ने रिपोर्ट कार्ड को देखते हुए लखनऊ आईजी के तौर पर उनकी वापसी कराई थी


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages