💥 *‘जनता तय करे, मैं उनका बेटा हूं या आतंकवादी’- केजरीवाल*  - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

30/01/2020

💥 *‘जनता तय करे, मैं उनका बेटा हूं या आतंकवादी’- केजरीवाल* 

 



●पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा की ओर से खुद को चुनावी रैली में आतंकवादी कहने पर आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है. 


●सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि अब दिल्ली की दो करोड़ जनता तय करेगी कि मैं उनका बेटा हूं या आतंकवादी. इस दौरान केजरीवाल भावुक भी हो गए.


●प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा, ‘’पिछले पांच सालों में मैंने दिल्ली के हर बच्चे को अपनी तरह का माना है और उनके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की है. क्या यह मुझे आतंकवादी बनाता है? मैंने लोगों के लिए दवा और परीक्षण की व्यवस्था की, क्या कोई आतंकवादी ऐसा करता है?’’


●केजरीवाल ने कहा, ‘’अनशन के दौरान हर डॉक्टर ने कहा कि केजरीवाल 24 घंटे से ज्यादा नहीं जीएंगे, मैंने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी. पिछले पांच सालों में उन्होंने मुझे परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मेरे घर, मेरे कार्यालय पर छापा मारा और मेरे खिलाफ मामले दर्ज किए. मैं आतंकवादी कैसे हो सकता हूं?’’


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages