खनिज प्रभावित क्षेत्रों में किया जायेगा विकास कार्य सम्बंधित विभाग के साथ बैठक सम्पन्न - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

10/02/2021

खनिज प्रभावित क्षेत्रों में किया जायेगा विकास कार्य सम्बंधित विभाग के साथ बैठक सम्पन्न



  एक करोड़ रुपये जनपद के खनिज विभाग द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से जनपद    के खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालय तथा  उन क्षेत्रों की सड़कों के विकास कार्य हेतु व्यय किया   जायेगा 

कानपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से एक करोड़ रुपये से खनिज प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य कराने हेतु सम्बंधित विभाग के साथ  बैठक सम्पन्न हुई। यह एक करोड़ रुपये जनपद के खनिज विभाग द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से जनपद के खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालय तथा  उन क्षेत्रों की सड़कों के विकास कार्य हेतु व्यय किया जायेगा।  जिसके लिए बीएसए को 50  लाख रूपये। लोक निर्माण विभाग को 45 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी तथा 5 लाख रुपये खनन विभाग अवैध खनन परिवहन पर रोक हेतु व्यय करेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व,बीएसए तथा लोक निर्माण विभाग के सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।विद्यालय में 14 पैरामीटर पर कराया जायेगा विकास कार्य जिसमें ब्लैकबोर्ड मेल, फीमेल टॉयलेट, पेयजल व्यवस्था, विद्युतीकरण, मरम्मत के कार्य, फर्स में टाइलिंग इत्यादि कार्य कराये जाएंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का कराया जायेगा निर्माण

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages